लीक रेंडर में सामने आया Blackberry Ghost स्मार्टफोंस, कुछ ऐसे हो सकते हैं इसके फीचर्स

HIGHLIGHTS

Blackberry Ghost के बाद अब Blackberry Ghost Pro स्मार्टफोन को भी लेकर इंटरनेट पर सामने आई यह जानकारी।

लीक रेंडर में सामने आया Blackberry Ghost स्मार्टफोंस, कुछ ऐसे हो सकते हैं इसके फीचर्स

Blackberry का लाइसेंस भारत की Optiemus Infracom के पास भी है। साथ ही किसी अन्य कंपनी के पास भी इस डिवाइस के निर्माण के राईट हैं। हालाँकि आज हम इस बारे में चर्चा नहीं करने वाले हैं, लेकिन मुद्दा इससे जुड़ा ही है। आपको बता दें कि अभी पिछले महीने ही मशहूर लीक्स्टर Evan Blass के माध्यम से एक फोटो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। यह Optiemus Infracom द्वारा निर्मित Blackberry Ghost का फोटो था। जिसे कंपनी की ओर से लॉन्च किया जाना है। हालाँकि इसके बाद इस स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा चर्चा सामने नहीं आई थी, लेकिन आज एक नए लीक में इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ सामने आया है। इस स्मार्टफोन के प्रो वैरिएंट को लेकर इस बार लीक सामने आया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहाँ आप इन दोनों ही स्मार्टफोंस के बारे में सामने आये लीक आप देख सकते हैं, इन दोनों ही लीक्स को मशहूर लीस्टर Evan Blass के द्वारा हमारे सामने रखा गया है। 

Amazon Samsung Carnival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही हैं डील्स

जैसे कि Blackberry Ghost को लेकर सामने आया था, Ghost Pro को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है। हालाँकि अभी तक अआधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। इसके अलावा इसके बारे में भी सामने नहीं आया है कि आखिर प्रो वैरिएंट और नॉन-प्रो वैरिएंट में क्या फर्क होने वाला है। लेकिन एक तुलना इनके बारे में कुछ अलग अलग बातें कह रही है। आइये एज नजर डालते हैं।

अगर हम Blackberry Ghost स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता दें कि जैसे इसकी इमेज में हमने देखा था कि यह स्मार्टफोन एक बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आने वाला है। तो ऐसा हो सकता है कि इसमें हमें एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले देखने को मिले। इस स्मार्टफोन को जल्द ही बाजारों में भी देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर हम Blackberry Ghost Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसमें हमें एक पारंपरिक 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा यह काफी थिक भी लग रहा है, इसका मलतब यह भी हो सकता है कि इसमें एक बड़ी बैटरी आपको देखने को मिले। इसके अलावा इनके चीन पर ब्रांडिंग में भी अंतर देखने को मिल सकता है। 

ब्रांडिंग के अलावा स्मार्टफोंस में, अभी के लिए क्या बदलाव होने वाला है इसके बारे में हम कुछ भी नहीं बता सकते हैं, हालाँकि लीक और रिपोर्ट्स में अभी जो सामने आया है, वह मोटे तौर पर यही है। इसके अलावा इनके लॉन्च के समय ही इनमें असली अंतर देखने को मिलने वाला है। 

Amazon Samsung Carnival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही हैं डील्स

जैसा कि हम देख ही रहे हैं कि इन स्मार्टफोंस का लॉन्च होना अभी बाकी और इसमें कितना समय इसके बारे में भी अभी जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि इन स्मार्टफोंस को लेकर अभी कुछ लीक और रिपोर्ट्स अभी भी आने बाकी हैं, जिनके द्वारा हमें इन स्मार्टफोंस के बारे में सब जानने का मौक़ा मिल सकता है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo