iPhone X स्मार्टफोन के एक नए Blush Gold रंग वाले वैरिएंट की इमेज इंटरनेट पर लीक हुई है। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन के कलर के साथ इसके सिम ट्रे में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।
एप्पल कथित तौर पर iPhone X स्मार्टफोन के एक नए कलर वैरिएंट पर काम कर रहा है, आपको बता दें कि इस बात की जानकारी मशहूर डिज़ाइनर Benjamin Geskin के द्वारा किये गए एक ट्विट से मिल रही है। जैसा कि हमने आपसे कहा है कि कंपनी कथित तौर पर एक नए कलर वैरिएंट पर काम कर रही है जिसे D21A कोडनेम दिया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसके अलावा आपको बता दें कि इस ट्विट से यह भी सामने आ रहा है कि इस नए कलर वैरिएंट के सिम कार्ड ट्रे को अन्य गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ तुलना की गई है। अभी के लिए आपको बता देते हैं कि iPhone X स्मार्टफोन स्पेस ग्रे और सिल्वर गोल्ड कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
इसके पहले KGI सिक्योरिटीज के विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने इस वैरिएंट के बारे में जानकारी दी थी। हालाँकि इसके अलावा यह भी कहा गया था कि कपानी ने प्रोडक्शन को सप्लाई की समस्या को देखते हुए बंद कर दिया था। इसके अलावा इस खबर पर अभी कंपनी ने अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। तो इस खबर को हम सभी को आटे में नमक की तरह ही लेना चाहिए। आपको पता तो है कि iPhone X स्मार्टफोन एक एज-तू-एज डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें टॉप फ्रंट पर एक notch का होना है।
गौरतलब हो कि, अभी हाल ही में iPhone SE 2 स्मार्टफोन को लेकर एक विडियो ऑनलाइन देखा गया था। इसके द्वारा यह हिंट भी मिल रहा है कि इस स्मार्टफोन में भी टॉप पर एक notch होने वाला है। यह iPhone X से काफी मिलता जुलता हो सकता है। इसके अलावा इस विडियो में यह भी देखा जा सकता है कि इस डिवाइस में साइड्स फ्लैट होने वाली हैं। यह iPhone SE के जैसी ही होंगी।