iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max की सेल आज शाम 6 बजे से शुरू
iPhone 11 सीरीज़ iOS 13 पर करते हैं रन
तीनों डिवाइस A13 Bionic chip से लैस
iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को एप्पल आज भारत में सेल के लिए उतार रहा है। इन तीनों डिवाइस को कंपनी ने अपने खास एप्पल इवेंट में पेश किया था। अभी तक ये सभी फोन देश में प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध कराये गए थे लेकिन अब सेल शुरू हो चुकी है। iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को यूज़र्स आज शाम 6 बजे से खरीद पाएंगे।
Surveyडिवाइस को यूज़र्स बड़े ऑफलाइन रीटेलर्स, Apple-authorised डिस्ट्रीब्यूटर्स से खरीद सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन यूज़र्स Amazon, Flipkart और Paytm Mall से खरीद सकते हैं। वहीँ इसके साथ ही एप्पल अपनी Watch Series 5 की सेल भी आज से शुरू कर रहा है।
iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max की कीमत
IPhone 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,900 रुपये में मिलता है। आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में मिलेगा।
वहीँ आईफोन 11 प्रो की शुरूआती कीमत भारत में 99,900 रुपये है जिसमें आपको 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,13,900 रुपये में, 512 जीबी वेरिएंट 1,31,900 रुपये में उपलब्ध होगा। प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 64 जीबी वेरिएंट, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये में मिलते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile