Apple iPhone 11 Pro Max VS iPhone XS Max: इंडिया प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Apple की ओर से उसके नए iPhone lineup में कुछ नए नाम जोड़ दिए हैं। आपको बता देते हैं कि बीती रात ग्लोबली iPhone 11 सीरीज में तीन नए iPhones को लॉन्च कर दिया गया है। इन iPhones में Apple iPhone 11, Apple iPhone 11 Pro और Apple iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोंस शामिल हैं।
Surveyइन सभी फोंस को कुछ चुनिन्दा बाजारों में 13 सितम्बर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, इसके अलावा 20 सितम्बर को पहली दफा इन तीनों को अलग अलग रंगों में और अलग अलग वैरिएंट्स में सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस बार एप्पल की ओर से अपने iPhones को 6 अलग अलग रंगों में पेश किया गया है। आइये अब एक नजर सकते हैं एक दूसरे से कितने अलग हैं iPhone 11 Pro Max और iPhone XS Max स्मार्टफोंस।
iPhone 11 Pro Max VS iPhone XS Max: भारत में कीमत की तुलना
Apple iPhone 11 Pro Max के अलावा एप्पल की ओर से अन्य कई प्रोडक्ट्स को भी ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि कुछ सेवाओं को जल्द ही भारत में उपलब्ध कराया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 109,900 है। यह कीमत iPhone XS Max से मेल खाती है, इस डिवाइस को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस बार बेस मॉडल की अगर बात करें तो यह 64GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। इस डिवाइस को 27 सितम्बर को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है।
हालाँकि इसके पहले ही PaytmMall की ओर से जानकारी सामने आ चुकी है कि iPhone 11 सीरीज को 20 सितम्बर से उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। हालाँकि यह मात्र PaytmMall पर उपलब्ध ही नहीं होने वाले हैं, बल्कि आपको इस ई-कॉमर्स वेबसाइट की ओर से Rs 10,000 का कैशबैक भी दिया जाने वाला है। इसके अलावा यूजर्स को इस इन मोबाइल फोंस को खरीदते हैं, उन्हें एक साल के लिए एप्पल TV+ सेवा का एक्सेस भी मिलने वाला है। इसकी कीमत Rs 99 प्रतिमाह तय की गई है।
Apple iPhone 11 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
5.8 इंच डिस्प्ले वाला iPhone 11 प्रो iPhone XS का उत्तराधिकारी है। दूसरी ओर iPhone 11 प्रो मैक्स, 6.5-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह iPhone XS Max का उत्तराधिकारी है। दोनों एक नए सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें 1,200 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। स्क्रीन 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा दक्षता वाली हैं। आईफ़ोन पर स्थानिक ऑडियो, डॉल्बी एटमोस, डॉल्बी विज़न एचडीआर 10 जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।
नया iPhone 11 प्रो और प्रो मैक्स ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। सभी 12-मेगापिक्सल सेंसर हैं, जिसमें एक वाइड-एंगल, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल और टेलीफोटो लेंस है। अपफ्रंट में iPhone 12 जैसा ही 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसमें सभी समान फीचर्स होंगे। Apple का कहना है, iPhone 11 प्रो, iPhone XS की तुलना में 4 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा, जबकि iPhone 11 Pro Max iPhone XS Max की तुलना में 5 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा। Apple बॉक्स में एक 18W फास्ट चार्जर को भी बंडल करेगा।
iPhone XS Max स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
नए iPhone XS Max में 6.5 इंच की OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2668×1242 पिक्सल है और यह HDR10 सपोर्ट के साथ आता है तथा 3D टच सपोर्ट करता है। iPhone XS Max को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है।
iPhone XS की तरह ही iPhone Xs Max में भी समान 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें से एक वाइड-एंगल लेंस है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है वहीं दूसरा टेलीफ़ोटो लेंस है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। कैमरा में जीरो शटर लैग फीचर और स्मार्ट HDR मोड फीचर मौजूद है। डिवाइस के फ्रंट पर 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile