APPLE IOS 13 हुआ लॉन्च, मिलेंगे ये 10 नए फीचर्स
एप्पल ने पेश किया नया iOS 13
मिलेंगे डार्क मोड, न्यू प्राइवेसी सेंट्रिक ऑप्शन
जैसे की उम्मीद की जा रही थी एप्पल ने अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस 2019 के इवेंट में iPhones के लिए अपने नए iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर दिया है। पिछले लीक्स और रुमर्स से काफी अंदाज़ा मिल गया था कि कम्पनी क्या लाने वाली है और अब कम्पनी ने कई नए फीचर्स और घोषणाएं की हैं। लॉन्च इवेंट में कम्पनी ने नए iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी और इसमें मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में भी बताया। iPhone 6 Plus और iOS 13 से ऊपर के डिवाइसेज को ये नए फीचर्स मिलने वाले हैं और iPhone SE और iPod 7th जनरेशन को भी नए OS पर अपडेट कर दिया जाएगा।
SurveyPERFORMANCE UPGRADES
iOS 13 पिछले iOS 12 की तुलना में बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करेगा। फेस आईडी 30 प्रतिशत तेज़ काम करेगा जिसका मतलब है आप आईफोंस को और भी तेज़ी से अनलॉक कर पाएंगे। कम्पनी वे ऐप्स को भी रीवैम्प कर रही है जिससे ऐप स्टोर से ऐप पैकेज 50 प्रतिशत तक हलके हों और अपडेट्स 60 प्रितशत तक छोटा रहे। ये सभी नए परफॉरमेंस चेंजेस iOS 13 में जारी किए जाएंगे।
DARK MODE
Dark Mode ऐसा फीचर है जिसके बारे में यूज़र्स लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। नए सिस्टम-वाइड कलर स्कीम को एप्पल के सभी ऐप्स में शामिल किया जाएगा जिसमें नोटिफिकेशंस और डॉक भी शामिल है। Apple ने न्यूज़, नोट्स, कैलेंडर और फोटोज़ ऐप्स को दिखाया है जो डार्क थीम के साथ आएंगे और यह आंखों के लिए आरामदायक होगा।
Privacy enhancements
Apple ने कहा कि हम जानते हैं कि यूज़र्स की प्राइवेसी कितनी महत्वपूर्ण होती है और इसलिए हमने iOS 13 को कई सुधारों के साथ पेश किया है। कम्पनी ने इस पर ध्यान दिया है कि ऐप्स किस तरह यूज़र के लोकेशन डाटा का उपयोग करते हैं। iOS 13 में यूज़र्स अपने लोकेशन डाटा को “just once” ऐप के साथ साझा कर पाएंगे जिससे ऐप बार-बार ऐप इसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, यूज़र्स बैकग्राउंड अलर्ट भी सेट कर सकते हैं जिससे जब भी परमिशन ग्रांट करने पर कोई ऐप लोकेशन डाटा का उपयोग करेगा तो यूज़र को इसका पता चल जाएगा।
APPLE MAPS UPDATES
Apple ने मैप्स को रीबिल्ड करने के लिए काफी काम किया है और अब यह पहले से अधिक जानकारी वाला डाटा शो करेगा और मैप में कई नए फीचार्सको जोड़ा जाएगा जैसे क्विक एक्सेस के लिए पसंदीदा जगहों को पिन करना, कलेक्शन्स, शेयरिंग लिस्ट्स आदि। ऐप में एक लुकअराउंड फीचर भी रखा गया है जो गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू फीचर की तरह है। लैंडस्केप मोड पर मूव करने पर गलियों में ज़ूम इनेबल होगा और यूज़र्स नई जगहों के बारे में जानने के बारे में लेबल्स पर टैप कर सकते हैं।
QUICK PATH SWIPING ACTIONS FOR KEYBOARD
जहां कई थर्ड-पार्टी कीबोर्ड ऐप्स पहले से स्वाइप और टाइप का फीचर दिया गया है और एप्पल के कीबोर्ड में यह फीचर नहीं मिल रहा था। अब कम्पनी अपने कीबोर्ड ऐप में यह नया फीचर जारी कर दिया है जिसे क्विक पाथ नाम दिया गया है। अगर आप SwiftKey, Gboard या Swype कीबोर्ड का उपयोग कर चुके हैं तो इस फीचर के बारे में जानते होंगे।
REVAMPED REMINDERS APP
iOS 13 में Reminders को रीइन्वेंट किया गया है। नए UI में यूज़र्स को टुडे, शेड्यूल फ्लैग्ड और ऑल विकल्प को रखा गया है। ऐप में कुछ AI आधारित फीचर भी मिलेंगे जिसके ज़रिए यूज़र्स आसानी से टाइप करने का विकल्प मिलेगा।
Messages and Memoji Stickers
यूज़र्स को iOS 13 पर iMessages में यूज़रनेम के लिए मेमोजी और एनीमोजी क्रिएट करने का फीचर भी मिलेगा। Memojis में कुछ नए फीचर्स होंगे जैसे मेकअप ऐड करना, एक्सेसरीज़, हेयर, हैट्स आदि ऐड करना। इसके अलावा नया मेमोजी स्टीकर पैक भी ऐड किया जाएगा जो ऑटोमेटिकली बनेगा और कीबोर्ड ऐप में इमोजी के साथ ही प्लेस किया जाएगा। A9 या उसके बाद आए चिप पर चलने वाले डिवाइसेज़ में यह फीचर सपोर्ट करेगा।
Siri, AirPods and Radio updates in iOS 13
Siri को भी iOS 13 में और बेहतर बनाया गया है। एप्पल का कहना है कि Neural TTS के उपयोग से डिजिटल असिस्टेंट और अधिक नेचुरल साउंड करेगा। इसके अलावा, सिरी शोर्टकट्स ऐप बिल्ट-इन होंगे और यूज़र्स मल्टीस्टेप शोर्टकट्स क्रिएट कर पाएंगे। Apple नए iOS में लाइव रेडियो को भी ऐड कर रहा है और इस विकल्प में दुनिया भर के 100,000 रेडियो स्टेशंस को शामिल किया जाएगा।
SUPPORT FOR EXTERNAL STORAGE
ऐप नए विकल्प को ला रहा है जिससे iOS USB ड्राइव्स और SD कार्ड्स से फाइल लेकर इन्हें फाइल्स ऐप में लाएगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
