सोनी ने अपने Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact स्मार्टफोंस के लिए नया एंड्राइड पाई OS अपडेट जारी कर दिया है, हालांकि इस अपडेट को पिछले महीने 26 तारीख को जारी किया जाना था।
Sony 26 अक्टूबर को अपने Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact के लिए एंड्राइड 9 पाई का अपडेट जारी करने वाला था लेकिन सॉफ्टवेयर में कुछ बग्स पाने के बाद इस अपडेट को रोक लिया गया लेकिन अब कई बाज़ारों में उपलब्ध सोनी के इन तीनों फोंस को एंड्राइड पाई का नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अपडेट को नोटिफिकेशन प्राप्त होने के बाद यूज़र्स को नया अपडेट इंस्टाल करने के लिए Wi-Fi से कनेक्ट करना होगा और ध्यान देना होगा कि फोन पूरा चार्ज हो क्योंकि यह एक बड़ा अपडेट हो और इंस्टाल होने में अधिक डाटा और बैटरी की खपत करता है। इस अपडेट में आपको एंड्राइड पाई का नेविगेशन जेस्चर सपोर्ट नहीं मिल रहा है।
Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ Compact को यह अपडेट मिलने के बाद ये स्मार्टफोंस भी Xperia XZ2 और Xperia XZ2 Compact के साथ लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्हें एंड्राइड पाई का अपडेट प्राप्त हो चुका है। Xperia XZ3 को एंड्राइड पाई के साथ ही पेश किया गया था और उम्मीद की जा रही है कि Xperia XZ2 Premium को इस महीने के आखिर तक ना OS अपडेट प्राप्त हो जाएगा। 4 मार्च को Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra और Xperia XA2 Plus के लिए अपडेट को शेड्यूल किया गया है।
इस अपडेट में कैमरा में सुधर के साथ ही 1080p सुपर स्लो-मोशन फीचर को भी शामिल किया गया है साथ ही यह अपडेट अक्टूबर के एंड्राइड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है जिससे पुष्टि होती है कि इस अपडेट को पिछले महीने ही जारी करने की तैयारी थी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile