HMD ग्लोबल ने अपने Nokia 7 Plus मोबाइल फोन के लिए लेटेस्ट एंड्राइड 9 पाई का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी कम्पनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने ट्विटर के माध्यम से की है।
HMD ग्लोबल ने अपने वादानुसार Nokia 7 Plus मोबाइल फोन के लिए एंड्राइड 9 पाई अपडेट जारी कर दिया है। आज कम्पनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इस अपडेट को सितम्बर की शुरुआत में जारी किया जाना था लेकिन पिछले महीने Nokia 6.1 Plus और 5.1 Plus के लॉन्च के कारण अपडेट को थोड़ा देरी से जारी किया गया है। अब कम्पनी ने Nokia 7 Plus के लिए एंड्राइड 9 पाई अपडेट स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है।
Juho Sarvikas ने यह खुलासा नहीं किया है कि अपडेट को फेज़ मैनर में जारी किया जाएगा या यह कम्प्लीट रोल आउट होगा। Nokia 7 Plus के लिए जारी किए गए एंड्राइड 9 पाई के स्टेबल अपडेट का साइज़ 1471.3MB है।
अगर आप Nokia 7 Plus यूज़र हैं तो अपडेट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें
सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-फ़ोन-चेक फॉर अपडेट
अपडेट का वर्जन नंबर 3.22C है। अपडेट मिलने के बाद इंस्टालेशन पूरी होने का इंतज़ार करें। इंस्टालेशन पूरी होने के बाद अपने मोबाइल फोन को रिबूट करें। OTA के ज़रिए Nokia 7 Plus पर अपडेट को इंस्टाल किया जा सकता है।
अगर हम Nokia 7 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में एक 6-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को भी 6000 सीरीज के एल्युमीनियम से निर्मित किया गया है। स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कार्ल ज़िस लेंस के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए ऐसा कहा है कि यह नोकिया की ओर से 2 दिन की बैटरी लाइफ के वादे के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप ब्लैक कॉपर और वाइट कॉपर रंगों में ले सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile