Nokia 7.1 Plus/Nokia X7 पर जल्द ही शुरू की जाएगी Android 9.0 Pie बीटा टेस्टिंग
Nokia 7.1 Plus यानी Nokia X7 पर जल्द ही नोकिया Android 9.0 Pie beta की टेस्टिंग शुरू करने जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने Nokia 7.1 Plus के लिए Weibo पर बीटा टेस्टिंग के प्लान्स का खुलासा करते हुए इसकी घोषणा की है।
पिछले महीने चीन में Nokia X7 के नाम से और ग्लोबल मार्किट में Nokia 7.1 Plus के नाम से लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स अब Android 9.0 Pie बीटा टेस्टिंग के लिए तैयार हैं। जल्द ही चीन में इस स्मार्टफोन (Nokia X7) पर ऑपरेटिंग सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। नोकिया मोबाइल वैसे तो एंड्राइड अपडेट्स उपलब्ध कराने के मामले में पहले से ही सुपर फ़ास्ट रहा है। इसी के चलते एक बार फिर कंपनी एंड्राइड पाई बीटा टेस्टिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी घोषणा कंपनी ने Weibo पर कर दी है। इससे पहले यह स्मार्टफोन Android Oreo के साथ लॉन्च किया गया था।
Surveyटेस्टिंग के लिए नोकिया मोबाइल ने पहले से ही बीटा प्रोग्राम के लिए यूज़र रेजिस्ट्रेशन्स को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि चीन में होने वाला बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम बाकी बीटा लैब्स प्रोग्राम से काफी अलग है। Baidu के नोकीबार फ़ोरम्स पर यूज़र रेजिस्ट्रेशन्स लिये जा रहे हैं। इसी के साथ यूज़र्स को यह चेतावनी भी दी जा रही है कि वे अपने मोबाइल फ़ोन के डाटा का बैक-अप बना के रखें जिससे कि इस टेस्टिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उनका डाटा सुरक्षित रहे। रजिस्ट्रेशन के दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक 'क्लोज़्ड बीटा' है जिसके लिए यूज़र्स को 'कॉन्फिडेंशिएलिटी एग्रीमेंट' साइन करना होगा।
इंटरस्टेड यूज़र्स सोर्स लिंक पर जाकर लेटेस्ट और सबसे बड़े एंड्राइड वर्ज़न का लुत्फ़ उठा सकते हैं। शुरआत में कई बग्स होने की वजह से यूज़र्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पूरा ROM स्टेबल हो जाएगा। कुछ समय बाद सभी बग्स के साथ बाकी दिक्कतें भी सुधार दी जाएंगी। अंत में ROM का रेक्टिफ़ाइड और फिल्टर्ड वर्ज़न एन्ड यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे यूज़र्स जिन्होंने कभी भी अपना डिवाइस अनलॉक या रूट नहीं किया है, वो इस बीटा टेस्टिंग में हिस्सा ले सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय केवल Nokia X7 के लिए बीटा अपडेट एप्लीकेबल है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile