Redmi K20, OnePlus 7 Pro और अन्य फोंस के लिए रोल आउट हुआ Android 10 Update

HIGHLIGHTS

एंड्राइड 10 का अपडेट रोलआउट होना शुरू हुआ

गूगल पिक्सेल फोंस के साथ ही कई अन्य फोंस को भी यह अपडेट मिलने वाला है

यहाँ आपको सभी डिवाइस की लिस्ट दी जा रही है

Redmi K20, OnePlus 7 Pro और अन्य फोंस के लिए रोल आउट हुआ Android 10 Update

अभी हाल ही में नया एंड्राइड अपडेट सामने आ चुका है, हालाँकि इसे किसी डेजर्ट का नाम नहीं दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस नए एंड्राइड अपडेट का पहला स्टेबल अपडेट सबसे पहले पिक्सेल सीरीज के फोंस को दिया गया है। इस नए अपडेट में कुछ नए फीचर्स भी सामने आये थे। यह एंड्राइड इकोसिस्टम में भी नए फीचर्स हैं, जैसे सिस्टम-वाइड डार्क मोड, बेटर सिक्यूरिटी और प्राइवेसी, इन-बिल्ट सपोर्ट फॉर फोल्डेबल फोंस आदि। हालाँकि गूगल पिक्सेल फोंस में भी आपको यह अपडेट मिल चुका है। इसके अलावा एंड्राइड 10 के अपडेट को Redmi K20 Pro, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और अन्य कुछ स्मार्टफोंस को भी मिला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi K20 Pro के लिए जारी हुआ एंड्राइड 10 अपडेट 

आपको बता देते हैं कि भारत और चीन में Redmi K20 Pro मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 का अपडेट MIUI 10 के स्टेबल बीटा प्रोग्राम के रूप में मिलना शुरू हो गया है। हालाँकि अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना होगा। यह 8 सितम्बर को बंद किया अज चुका है। हालाँकि इस प्रोग्राम में किन यूजर्स को मौक़ा मिलने वाला है, इसकी घोषणा 11 सितम्बर को होने वाली है। जिन्हें भी सेलेक्ट किया जाता है, उन्हें एक सोशल OTA अपडेट एक्सेस मिलने वाला है। यह एक यूजर ग्रुप होने वाला है, जिसे एंड्राइड 10 टेस्टर का नाम दिया गया है। 

नोकिया स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड 10 अपडेट 

कंपनी ने कहा है कि वह अपने नोकिया फोंस के लिए भी इस अपडेट को जारी करने वाली है, कंपनी ने एक टाइमलाइन भी जारी कर दी है। आपको बता देते हैं कि Q4 2019 में आपको कई नोकिया फोंस में यह अपडेट मिल जाने वाला है।

आपको बता देते हैं कि यह सबसे पहले Nokia 7.1, Nokia 8.1 और Nokia 9 Pureview के लिए जारी किया जाने वाला है। इसके अलावा 2020 के पहले क्वार्टर में यह अपडेट Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus के लिए जारी किया जाने वाला है। हालाँकि अगले साल के Q1 में Nokia 2.2, Nokia 3.1 Plus , Nokia 3.2 और Nokia 4.2 के लिए भी यह अपडेट लाया जाने वाला है। 

Nokia 1 Plus, Nokia 5.1 Plus और Nokia 8 Sirocco को भी यह अपडेट मिलने वाला है, लेकिन ऐसा सामने आया है कि यह अपडेट इन फोंस को Q1 2020 के अंत में मिलने वाला है। इसके अलावा Q2 2020 में आपको नोकिया के कुछ अन्य फोंस में यह अपडेट मिलने वाला है। इनमें Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 1 शामिल हैं। हालाँकि इसके अलावा OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro मोबाइल फोंस को भी यह अपडेट दिया जाने वाला है।

इसके अलावा Essential Phone को भी यह अपडेट मिलने के आसार हैं। साथ ही Samsung Galaxy 10 और Galaxy S10 सीरीज को भी यह अपडेट मिलने के पूरे आसार हैं, इन दोनों ही सीरीज में कई स्मार्टफोंस आते हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile