Alcatel ने भारत में लॉन्च किया अपना Flipkart Exclusive डिवाइस Alcatel 3V, टॉप फीचर्स

Alcatel ने भारत में लॉन्च किया अपना Flipkart Exclusive डिवाइस Alcatel 3V, टॉप फीचर्स
HIGHLIGHTS

Alcatel 3V स्मार्टफोन को सबसे पहले फरवरी में हुए MWC में पेश किया गया था, और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

Alcatel ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Alcatel 3V को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को इसके पहले US में उपलब्ध करा दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपने इस डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को सबसे पहले MWC 2018 में प्रदर्शित किया गया था, इस डिवाइस में एक मॉडर्न डिजाईन के साथ एक बड़ी डिस्प्ले के अलावा थिन बेजल्स भी दिए गए हैं। 

अगर इस डिवाइस की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे भारत में आप फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव डिवाइस के तौर पर Rs 9,999 की किम तमे ले सकते हैं, इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से इस डिवाइस पर कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं, आपको इस डिवाइस के साथ Rs 2,200 का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके अलावा जियो यूजर्स को Myntra की ओर से आपको Rs 1,000 की कीमत में आने वाले एक गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है, साथ ही इस डिवाइस की खरीद पर आपको Rs 500 का क्लियरट्रिप वाउचर भी मिल रहा है। 

इस डिवाइस पर खरीदने पर आपको कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जैसे इस डिवाइस पर आपको Rs 1,000 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, इसके अलावा इसपर HDFC बैंक की ओर से No Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिप्कार्ट के माध्यम से इसे लेने पर आपको ALT Balaji के सब्सक्रिप्शन पर Rs 15 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल रहा है। 

इस डिवाइस के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे एक 6-इंच की बड़ी 2160×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक MT8735T क्वाड-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें एक 3GB की रैम (इसके ग्लोबल वैरिएंट में 2GB की रैम ही मौजूद है) के अलावा 32GB की स्टोरेज दी गई है, अगर आप इस स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 128GB तक इसकी सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा इसमें एक 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा LED फ़्लैश के साथ इसमें मौजूद है, इसके कारण ही आप कम रौशनी में भी अच्छी तसवीरें ले सकते हैं। इसके अलावा अंत में आपको बता दें कि यह डिवाइस एंड्राइड 8.0 Oreo पर काम करता है, साथ ही इसमें एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है, इसके अलावा यह स्पेक्ट्रम ब्लैक मॉडल में उपलब्ध है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo