अगर आप भी अपने घर में एक नया स्मार्ट टीवी लगवाना चाहते हैं तो आपको अब प्राइस की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉरम फ्लिपकार्ट पर अभी एक स्मार्ट टीवी पर भारी छूट मिल रही है, इसमें दमदार फीचर्स तो देखने को मिलते ही हैं लेकिन बढ़िया डिस्काउंट ऑफर्स के साथ इसका प्राइस और भी कम हो जाता है. अगर आप अपने घर के पुराने टीवी को हटाकर एक नया टीवी लगवाना चाहते हैं तो यह डील आपके लिए है. यह डील एक लिमिटेड समय के लिए फ्लिपकार्ट पर मिल रही है और इसके चलते आप 18,999 रुपये के इस स्मार्ट टीवी को 9,000 रुपये से भी कम के दाम में खरीद सकते हैं. अइए इस डील के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से और जानें.
SurveyVW 32-inch OptimaX Series Smart TV की डील
इस दमदार फीचर्स वाले स्मार्ट टीवी का असल दाम 18,999 रुपये है लेकिन अभी इस पर मिल रहे 53 प्रतीशत डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को यह स्मार्ट टीवी 8,999 रुपये के दाम में मिल रहा है. अगर आपको यह डिस्काउंट कम लगता है तो आप इस पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करके और भी छूट का लाभ उठा सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी को खरीदते समय अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 900 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है.

अगर आपके पास Flipkart Axis का कार्ड नहीं है तो आपको इस स्मार्ट टीवी पर एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा कर आप 2,090 रुपये की और बचत कर सकते हैं. अगर आप इन सारे ऑफर्स को पाने में सफल रहते हैं तो आप 18,999 रुपये के इस स्मार्ट टीवी को लगभग 6,000 रुपये में खरीद सकते हैं.
VW 32-inch OptimaX Series Smart TV के स्पेक्स
यह 32 इंच का स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Android TV की सुविधा मिलती है. यह स्मार्ट टीवी एक दमदार क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है और इसके बेज़ल लेस डिजाइन के साथ तो ऐसा लगता है कि सिनेमा घर ही आ गया हो. इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और इसमें कई OTT ऐप्स चल सकती हैं. दमदार 20W के स्पीकर्स के साथ आने वाले इस टीवी में दमदार फीचर्स के साथ HDR मोड भी देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Samsung यूज़र्स के लिए बुरी खबर! लॉन्च के दो हफ्तों के अंदर महंगा हुआ नया Galaxy M47, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
