34 हज़ार वाला Samsung फोन 19 हज़ार में, इस जगह मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें फुल डील
आज कल की बढ़ती महंगाई में जहां लगातार स्मार्टफोन्स के प्राइस आसमान छू रहे हैं और मेमोरी क्राइसिस के चलते कई स्मार्टफोन कंपनीयों को अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, एक दमदार और किफायती स्मार्टफोन खरीदना काफी काफी मुश्किल हो गया है. अगर इस वजह से आप भी दुविधा में हैं तो आपको निराश नहीं होना चाहिए.
Surveyआज हम आपके लिए लाए हैं Samsung Galaxy A35 स्मार्टफोन की ऐसी डील जिसके साथ आप इस स्मार्टफोन को 33,999 रुपये के इसके असल दाम से आधे में खरीद सकते हैं. आइए इस डील के बारे में और जानें.
Samsung Galaxy A35 की डील
Samsung Galaxy A35 स्मार्टफोन पर अभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर काफी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. यह ध्यान में रखना जरूरी है की यह डिस्काउंट इस स्मार्टफोन के 128GB स्टोरेज और 8GB RAM वाले वेरिएंट के Awesome Iceblue कलर पर ही उपलब्ध है. इस डिस्काउंट में 33,999 रुपये के असल दाम वाला यह स्मार्टफोन 18,999 रुपये के दाम में मिल रहा है. इसके साथ ही इस पर 16,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है और अगर आपको यह ऑफर भी कम लगे तो आप इस पर Flipkart Axis और Flipkart SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 950 रुपये की और बचत कर सकते हैं.

Samsung Galaxy A35 के स्पेक्स
बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए यह स्मार्टफोन Samsung की अपने Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Mali-G68 GPU भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
इसमें आने वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी 25W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसके साथ ही इसमें आने वाले ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है और इसके साथ ही इसमें 13MP का दमदार सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
