Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Nothing ने भारत में अपनी नई Nothing Phone 4b सीरीज की शुरुआत कर दी है। यह कंपनी की नई ‘b’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। खास बात यह है कि इसकी कीमत ऐसे सेगमेंट में रखी गई है, जहां पहले से Nothing Phone 4a मौजूद है। ऐसे में दोनों स्मार्टफोन्स के बीच तुलना करना तो बनता ही है। Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जबकि इसी साल लॉन्च हुआ Nothing Phone 4a अब कई बार कीमत बढ़ने के बाद लगभग 37,699 रुपये में उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि स्पेसिफिकेशंस के आधार पर दोनों फोन्स में क्या-क्या अंतर है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b

डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone 4a और Phone 4b दोनों में कंपनी की पहचान बन चुका ट्रांसपेरेंट डिजाइन और रियर पर Glyph LED लाइटिंग इंटरफेस देखने को मिलता है। दोनों स्मार्टफोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1224×2720 पिक्सल है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।

वहीं Nothing Phone 4b में 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Dragontail Pro Glass का इस्तेमाल किया गया है।

Nothing Phone 4a gets Price discount with bank offer on Flipkart
Nothing Phone 4a

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Nothing Phone 4a थोड़ा आगे नजर आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। दूसरी तरफ Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है और इसमें UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलते हैं। कंपनी ने दोनों डिवाइस के लिए 3 बड़े Android OS अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा डिपार्टमेंट में भी Nothing Phone 4a ज्यादा एडवांस नजर आता है। इसके पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Nothing Phone 4b में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, लेकिन Nothing Phone 4a में Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे वीडियो क्वालिटी बेहतर होती है।

Nothing Phone 4b

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Nothing Phone 4b बढ़त हासिल करता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी मिलती है।

हालांकि चार्जिंग स्पीड की बात करें तो तस्वीर उलटी हो जाती है। Nothing Phone 4a 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Phone 4b में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

भारत में कीमत

Nothing Phone 4b की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। वहीं Nothing Phone 4a, जिसे लॉन्च के समय 31,999 रुपये में पेश किया गया था, अब कई बार कीमत बढ़ने के बाद Amazon पर लगभग 37,699 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: पूरे हफ्ते जमकर कटेगा गदर, ओटीटी पर आ रहीं ‘Ikka’ से लेकर ‘Peddi’ तक ये नई फिल्में

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile