चीनी स्मार्टफोन कंपनी ZTE एक मात्र एकलौती ऐसा कंपनी है, जिसने अभी हाल ही में Axon 20 Pro 5G मोबाइल फोन को लॉन्च किया है, इसके अलावा यह सबसे अलग इसलिए भी है क्योंकि इसमें आपको एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिल रहा है। हालाँकि इस फोन के लॉन्च के बाद कंपनी अब एक बात फिर से चर्चा में है, और इस बात कंपनी अपने अपने ZTE Axon 30 Pro 5G को लेकर चर्चा में आई है। आपको बता देते हैं कि ZTE Axon 30 Pro 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को अभी हाल ही में कंपनी के एक अधिकारिक की ओर से Weibo पर इसे लेकर कुछ जानकारी साझा की गई है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता देते है कि इस टीज़र से सामने आ रहा है कि यह एक अनोखा मोबाइल फोन होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक तगड़ा डिजाईन भी मिलने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को लेकर सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको क्वालकॉंम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलने वाला है, हालाँकि इससे भी अच्छी बात यह है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 200MP का कैमरा सेंसर मिलने वाला है। यह जानकारी मिल रही है कि इस 200MP के सेंसर का निर्माण सैमसंग की ओर से किया जा रहा है।
आपको बता देते है कि एंड्राइड सेंट्रल की एक रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि 200MP कैमरा का सेंसर साइज़ 108MP से छोटा होने वाला है। इस कैमरा को हमने Samsung Galaxy S21 Ultra में देखा है। आपको बता देते है कि सेंसर का साइज़ किसी भी लाइट में आप कैसे फोटो लेते हैं इस बात पर भी बड़ा असर डालता है।
हालाँकि कंपनी के अधिकारी की ओर से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर के होने से आपकी लो लाइट फोटोग्राफी बेहद अच्छी हो जाती है। हालाँकि कंपनी अपने इस मोबाइल फोन में क्या चाहती है, वह तो इसके लॉन्च के समय ही सही प्रकार से सामने आने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile