आ गया गेमिंग के शौकीनों का नया दोस्त..बैग में रखकर कहीं भी करो इस्तेमाल.. कीमत इतनी सी!
XElectron का ARZOPA Z3FC एक 16.1 इंच का Portable Gaming Monitor है।
2.5K QHD Display, Built-in Speakers और Ultra-Slim Design से लैस है।
यह Monitor भारत में 18,990 रुपये में Amazon India और Retail Stores पर उपलब्ध है।
एक दिक्कत जो Gamers और Remote Workers दोनों को होती है वो यह है कि Laptop की छोटी स्क्रीन पर न तो उन्हें Gaming का मज़ा आता है और न ही वह सही प्रकार से अपने काम को कर पाते हैं। हालांकि, अगर आप अलग से मॉनिटर लगाते हैं तो यह बेहद वजनी होता और इसे एक जगह से दूसरी जगह पर लाना ले जाना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में या तो आप इसे अपने घर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं, या अगर आप इसे अपने ऑफिस में इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं पर जाकर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अब इस समस्या का हल मिल चुका है। XElectron ने ARZOPA Z3FC नाम से एक नए Portable Gaming Monitor को लॉन्च कर दिया है, जो 16.1 इंच की स्क्रीन से लैस है, जो 180Hz Refresh Rate के साथ आती है, इसे आप अपने साथ अपने बैगपैक में कहीं भी ला ले जा सकते हैं। अब आप चाहे Gamer हो, Content Creator हो या Hybrid Professional इस मॉनिटर के साथ आप जहां चाहें वहाँ अपने काम को आसानी से कर सकते हैं।
SurveyDisplay कैसा है?
ARZOPA Z3FC में 16.1 इंच की 2.5K QHD यानि 1440p Display दी गई है। यह Full HD से काफी ऊपर है और Colors, Details और Screen Space तीनों में फर्क साफ दिखता है। Gaming हो, Movie देखनी हो या Documents Edit करने हों, यह Display इन सभी कामों के लिए काफी बेहतरीन है।
180Hz इसे बनाता है खासम खास
जो लोग Competitive Gaming करते हैं वो जानते हैं कि 60Hz और 180Hz में कितना फर्क होता है। 180Hz पर स्क्रीन इतनी तेजी से रिफ्रेश होती है कि Fast-Moving Games में Motion Blur लगभग खत्म हो जाता है और हर Movement बेहद Smooth दिखता है। Action Games और Multiplayer में यह फर्क Gameplay पर सीधा असर डालता है। भारत में Portable Monitor Segment में 180Hz Refresh Rate देने वाले Monitor बेहद कम हैं, इसी कारण ARZOPA Z3FC को कुछ अलग भी माना जा सकता है।
Portable होना भी है इसकी खासियत
इसमें Ultra-Slim डिजाइन मिलता है, और इसका वजन भी काफी कम है, इसे आप अपने बैग में रखकर आसानी से कहीं भी ला ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको Protective Sleeve भी मिलते हैं, जो Travel के दौरान स्क्रीन को स्क्रैच आदि से बचाती है।
कौन से डिवाइसेस के साथ किया जा सकता है कनेक्ट?
यह Gaming Console, Laptop, Smartphone और Tablet सभी के साथ Compatible है। यानी PS5 या Xbox को Hotel Room में Connect करना हो, Laptop के साथ Dual Screen Setup बनाना हो या Phone को Big Screen पर चलाना हो, यह Monitor हर काम के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।
कैसे हैं अन्य फीचर?
इसमें आपको Built-in Speakers मिलते हैं, Eye Care Features भी हैं जो लंबे समय तक Screen देखने पर आँखों पर पड़ने वाला असर कम करते हैं। यह उन लोगों के लिए खास काम का है जो घंटों Gaming या काम करते हैं।
कीमत क्या है और कहाँ से खरीदना होगा?
ARZOPA Z3FC की कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। यह Amazon India पर उपलब्ध है और देशभर के Authorised Retail Channels से इसे खरीदा जा सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
