गर्मी के मौसम में नया रेफ्रिजरेटर खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Amazon पर Samsung का 223 लीटर वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आकर्षक डील के साथ उपलब्ध है। यह मॉडल डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है, जो कम बिजली खपत और बेहतर कूलिंग देने का दावा करता है। सैमसंग का यह 3 स्टार रेफ्रिजरेटर छोटे और मिड-साइज परिवारों के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। कंपनी ने इसमें डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी, बेस स्टैंड ड्रॉर और सिंगल टच डीफ्रॉस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि इस मॉडल पर फिलहाल भारी डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर, कूपन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आप कम बजट में स्टाइलिश डिजाइन और लंबे समय तक चलने वाला फ्रिज खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
SurveySamsung 223L Single Door Refrigerator पर भारी छूट
सैमसंग 223L डिजिटल इन्वर्टर डायरेक्ट-कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की लिस्टेड कीमत अमेज़न पर 25,999 है। हालांकि Amazon पर यह फिलहाल 21% डिस्काउंट के बाद 20,490 रुपये में उपलब्ध है। इस रेफ्रिजरेटर पर चुनिंदा SBI और अन्य क्रेडिट कार्ड्स के जरिए भुगतान करने पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेज़न इस मॉडल पर 1000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है, जिसे चेकआउट के दौरान अप्लाई किया जा सकता है।
इसके अलावा, पुराने रेफ्रिजरेटर को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 2,830 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज वैल्यू पुराने प्रोडक्ट की कंडीशन पर निर्भर करेगी। इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर को नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। ईएमआई की शुरुआत रुपये 720 प्रति माह से हो रही है। (यहां से खरीदें!)
Samsung 223L Single Door Refrigerator के स्पेक्स और फीचर
सैमसंग का यह रेफ्रिजरेटर 223 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। इसमें 205 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन और 18 लीटर की फ्रीजर क्षमता दी गई है। यह डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी पर काम करता है और इसमें सिंगल टच डीफ्रॉस्ट सिस्टम मिलता है, जिससे बर्फ हटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
कंपनी ने इस मॉडल में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया है, जो कम शोर के साथ बेहतर कूलिंग और बिजली बचत का दावा करता है। Samsung के अनुसार, यह तकनीक जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करती है, जिससे बिजली खपत कम होती है। इसके साथ स्टेबिलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर भी मिलता है, जो 100V से 300V तक के वोल्टेज पर सुरक्षित ऑपरेशन सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर की मदद से इसे घर के इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है।
फ्रिज के अंदर 3 टफेंड ग्लास शेल्व्स, एक सब्ज़ियों का ड्रॉर और अतिरिक्त स्टोरेज के लिए बेस स्टैंड ड्रॉर दिया गया है। कंपनी ने इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल गास्केट और लॉक एंड की फीचर भी शामिल किया है। इसका मिडनाइट ब्लॉसम ब्लू डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जबकि कंपनी का दावा है कि यह मॉडल खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile