OTT की वो सबसे बड़ी हिट कॉमेडी सीरीज, जिसके आगे अच्छे-अच्छों ने टेके घुटने, वायरल हुए थे कई मीम्स, 9 है रेटिंग
बीते छह सालों में कुछ ही वेब सीरीज ऐसी रही हैं जिनके हर सीजन को दर्शकों ने बराबर प्यार दिया हो, और आज हम आपके लिए जो सीरीज लेकर आए हैं वह उन्हीं में से एक है. इसकी कहानी और किरदारों ने लोगों के दिलों में सबसे खास जगह बना ली है. अब इस शो को पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है. इसी खबर के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके पुराने सीजन फिर से ट्रेंड करने लगे हैं.
Surveyकौन सी है यह सीरीज?
ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस चर्चित कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का नाम है ‘पंचायत’, जिसका अगला भाग दर्शकों को एक बार फिर फुलेरा गांव की दुनिया में ले जाएगा. बताया जा रहा है कि नए सीजन में राजनीति, रिश्तों और भावनात्मक मोड़ों को पहले से ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा. प्राइम वीडियो ने अपने नए इंडियन कंटेंट लाइनअप के दौरान इस सीरीज के अगले पार्ट की पुष्टि की है. हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना साफ कर दिया गया है कि ‘पंचायत सीज़न 5’ इसी साल रिलीज होगा.
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के इर्द-गिर्द घूमती है. नौकरी न मिलने की वजह से उसे उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करनी पड़ती है. गांव के माहौल, वहां के लोगों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं के बीच उसका सफर दर्शकों को खूब पसंद आया. साधारण जिंदगी को बेहद सादगी से दिखाने की वजह से यह शो बाकी वेब सीरीज से अलग नजर आता है.

सीरीज की स्टार कास्ट
मुख्य भूमिका में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया है. वहीं रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका गुप्ता ने भी अपने अभिनय से शो को यादगार बना दिया. दर्शकों को इसकी सबसे बड़ी खासियत यही लगी कि हर किरदार बिल्कुल असली और जमीन से जुड़ा महसूस होता है. सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग्स और मीम्स भी काफी वायरल हुए थे.
हर सीज़न में 8 एपिसोड
अब तक ‘पंचायत’ के चार सीजन रिलीज किए जा चुके हैं. पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड थे, जिनका रनटाइम लगभग 30 से 40 मिनट के बीच था. दूसरे, तीसरे और चौथे सीजन में भी 8-8 एपिसोड देखने को मिले. हर नए सीजन के साथ कहानी में भावनाएं और दिलचस्प मोड़ बढ़ते गए, जिसने दर्शकों को लगातार बांधे रखा. IMDb पर 9 की शानदार रेटिंग के साथ यह भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में गिनी जाती है.
कहां देखें?
जो लोग अभी तक इस सीरीज को नहीं देख पाए हैं, वे इसे हिंदी भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं. परिवार के साथ देखने लायक यह शो हल्के हास्य, इमोशन और गांव की जिंदगी की सादगी का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है. बिना बड़े एक्शन और भारी ड्रामे के भी यह दर्शकों को पूरी तरह जोड़े रखने में सफल रही है. अब ‘पंचायत 5’ की घोषणा के बाद इसके पुराने चारों सीजन फिर से चर्चा में आ गए हैं और दर्शक नए सीजन के आने से पहले इन्हें दोबारा देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (19 मई 2026): मंगलवार को चांदी के दाम में उछाल, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile