OnePlus ने निकाला जबरदस्त Magnetic Cooler, मिनटों में फोन का तापमान कर देता है बर्फ जैसा
अगर आप लंबे समय तक अपने Mobile Phone पर गेमिंग आदि खेलते हैं तो आपको फोन के गर्म होने की दिक्कत जरूर आती होगी। इस समस्या को हल करने का बीड़ा इस समय OnePlus की ओर से उठाया गया है। असल में लंबे समय तक फोन के गेमिंग करने वालों के अलावा वीडियो एडिट करने वालों और फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए OnePlus हीट से बचने का एक सोल्यूशन ले आया है। असल में, इन सब कामों को लगातार करने से फोन गर्म हो जाता है, बैटरी जल्दी से खत्म हो जाती और फोन की परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है। हालांकि, अब शायद ही ऐसा होने वाला है। अब हर फोन में cooling chamber को नहीं रखा जा सकता है, इससे फोन महंगा हो जाता है। ऐसे में OnePlus का ये समाधान कमाल का है। असल में, कंपनी एक नया डिवाइस लॉन्च किया है, जिसका नाम 40W Super Ice Magnetic Cooler है।
Surveyकैसे काम करता है ये छोटू कूलर?
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus की ओर से लॉन्च किया गया ये छोटू डिवाइस फोन के पीछे मैग्नेट से चिपक जाता है और फोन को ठंडा करता है। कंपनी के अनुसार यह कूलर फोन का तापमान बहुत जल्दी कम करने की क्षमता रखता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस सिर्फ 18–20 सेकंड में तापमान को काफी काफी हद तक नीचे ले आता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता और परफॉर्मेंस भी बनी रहती है।

क्यों इतना खास है ये छोटू कूलर?
इस छोटू कूलर में एक खास कूलिंग प्लेट दी गई है और साथ में एक फैन के अलावा हीट डिसिपेशन सिस्टम भी मौजूद है। इनकी मदद से ही यह डिवाइस फोन की गर्मी को फोन से बाहर कर देता है। जानकारी मिल रही है कि कंपनी ने इस छोटू कूलर में कई अलग अलग मोड भी दिए हैं, जो हाई, मीडियम और लो के अलावा ऑटो के तौर पर देखे जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं।
आसानी से फिट हो जाता है कूलर
जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि यह कूलर मैग्नेटिक है, इसका मतलब है कि यह मैगनेट के साथ फोन से चिपक जाता है। इसलिए इसे फोन पर लगाना और हटाना बेहद आसान है। यह Android और iPhone दोनों के साथ सपोर्ट करता है। गेम खेलने वालों के लिए इसमें RGB लाइट भी दी गई है, जिससे यह देखने में भी गेमिंग एक्सेसरी जैसा लगता है।
कितनी पावर क्षमता से लैस है छोटू कूलर
OnePlus के इस छोटू कूलर को 40W पावर दिया गया है, इसलिए इसे चलाने के लिए आपको फास्ट चार्जर की जरूरत होने वाली है। कंपनी ने कहा है कि अगर आप 45W या उससे ज्यादा का चार्जर इस्तेमाल करेंगे, तो यह कूलर सही तरीके से काम करेगा। प्राइस को लेकर अभी के लिए कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Realme 16 में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कंपनी ने कर दिया खुलासा जल्द इंडिया में लॉन्च होगा फोन
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile