Realme 16 में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कंपनी ने कर दिया खुलासा जल्द इंडिया में लॉन्च होगा फोन
इस समय में अगर आप एक स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको मेरी राय में एक बड़ी बैटरी वाला फोन ही खरीदना चाहिए, हमने अभी कुछ समय पहले ही आपको यह बताया था कि Redmi की ओर से कंपनी का आगामी फोन 10000mAh की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे ही, Realme की ओर से भी सामने आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि Realme भी एक बड़ी बैटरी वाले फोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन में कंपनी 2-3 साल के लिए बैटरी हेल्थ की गारंटी भी ले रही है। इसके अलावा अभी हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Realme 16 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर इसे लेकर एक माइक्रोसाइट भी बनाई जा चुकी है। इसी कारण लॉन्च से पहले ही फोन के कई स्पेक्स और फीचर सामने आ चुके हैं।
Survey7000mAh की बैटरी से लैस होगा रियलमी फोन
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर आप लगभग पूरा दिन नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन की बैटरी को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इससे 20 घंटे से ज्यादा चैटिंग, लगभग 22 घंटे वीडियो प्लेबैक या कई दिनों तक म्यूजिक आदि सुना जा सकता है। इतना ही नहीं, फोन की बैटरी को 60W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा। कंपनी AI Smart Charging और AI Power Saving जैसे फीचर्स भी दे रही है, जिससे बैटरी की लाइफ लंबी रहे।
Crafted like air.
— realme (@realmeIndia) March 25, 2026
Engineered to last longer than you expect.#realme16 5G launching soon.
Know more: https://t.co/HowgqnllGjhttps://t.co/xYvczBv20A pic.twitter.com/fOFCqfdFng
लंबे समय तक चलने वाली है फोन की बैटरी
एक और दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकिल तक सही काम करेगी, यानी लगभग 5–6 साल तक बैटरी की हेल्थ ठीक रह सकती है। जो लोग लंबे समय तक फोन चलाते हैं, उनके लिए यह अच्छी बात है।
कैसे होने वाले हैं रियलमी फोन के फीचर
डिस्प्ले को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.57 इंच की स्क्रीन मिलेगी, जिसकी ब्राइटनेस 4200 निट्स के आसपास हो सकती है। फोन में 3000Hz टच सैंपलिंग और 2160Hz PWM dimming जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे स्क्रीन स्मूद और आंखों के लिए थोड़ी आरामदायक रहती है। Realme के फोन में IP69 rating भी मिलने वाली है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाने वाली है। इस प्राइस रेंज में IP69 बहुत कम फोन्स में मिलता है, इसलिए यह एक बड़ा फीचर माना जा सकता है।
Realme Phone में मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फीचर
फोन पतला और हल्का भी बताया जा रहा है। यह लगभग 8.1mm मोटा और 183 ग्राम वजन का होने वाला है। इसके अलावा फोन में ओवरहीटींग से बचाने के लिए vapour chamber cooling system भी दिया जाएगा, जिससे गेम खेलते समय फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा। यह फोन Android 16 पर चलेगा और कंपनी ने कहा है कि इसमें 3 साल तक Android updates और 4 साल तक security updates मिलेंगे, जो आजकल काफी जरूरी हो गया है।
कैमरा को लेकर भी सामने आई बड़ी जानकारी
कैमरा यदि को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप रियलमी के ओर से दिया जा सकता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा इस फोन को एक अलग ही फ़ील देने वाला है,। इसके अलावा फोन को कंपनी कई अलग अलग कलर पर लॉन्च करने वाली है, जिसमें Air Black और Air White हो सकते हैं। इसके साथ साथ आपके लिए यह जान लेना भी जरूरी है कि इस फोन को Flipkart पर सेल किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 10000mAh बैटरी के साथ धमाका करने आ रहा है Redmi का नया फोन
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile