Xiaomi की ओर से Mi Smart Bedside Lamp 2 को Rs 2,299 की कीमत में भारत में लॉन्च कर दिया गया है, अभी के लिए इसे क्राउडफंडिंग के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है, Mi Smart Bedside Lamp 2 की शिपिंग 3 दिसम्बर से शुरू होने वाली है। हालाँकि अभी इसे Crowdfunding पर मात्र Rs 2,299 ई कीमत में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन इसके बाद इसे भारत में Rs 2,499 की कीमत में उपलब्ध कराया जाने वाला है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
एक LED स्मार्ट Bulb की तरह ही Xiaomi का यह Mi Smart Bedside Lamp 2 भी आपको 16 मिलियन कलर्स ऑफर कर रहा है, जिसमें से आप चुन सकते हैं, इसके अलावा इसमें आपको स्मार्ट ऐप कण्ट्रोल भी मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि इसमें आपको अलग अलग कलर टेम्परेचर मिल रहे हैं, यह वाइट लाइट रैंगिंग 1700K से 6500K मिलती है, इसके अलावा आपको इसमें कैंडल लाइट, इनकेनडसेंट, स्टूडियो लाइटिंग, मैच लाइट और फ्लोरेसेंट ऑप्शन मिल रहे हैं। Mi Smart Bedside Lamp 2 में आपको एक 12-Watt लैंप मिल रहा है, और आपको इसमें लगभग 400 लुमेंस भी मिल रहा है।
Lamp स्मार्ट स्पीकर के साथ काम करता है जो Apple HomeKit, Google Assistant और Alexa को सपोर्ट करता है और इसे स्मार्टफोन पर Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप उपयोगकर्ताओं को रोशनी कम करने, रंग प्रवाह बदलने और शेड्यूल चालू करने की अनुमति देगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile