अगर ईरान ने दुनिया की तकनीकी को बनाया निशाना तो क्या होगा? क्या गूगल, व्हाट्सएप, यूट्यूब सब हो जाएंगे बंद!

HIGHLIGHTS

ईरान ने अभी कुछ समय पहले ही यह चेतावनी दे दी है कि वह आने वाले समय में टेक कंपनियों को निशाना बना सकता है।

हो सकता है कि आने वाले समय में ईरान की ओर से Apple, Google और मेटा को निशाना बनाया जाए।

क्या साइबर अटैक के जरिए चोट पहुंचाई जा सकती है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

अगर ईरान ने दुनिया की तकनीकी को बनाया निशाना तो क्या होगा? क्या गूगल, व्हाट्सएप, यूट्यूब सब हो जाएंगे बंद!

मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है, जहां हमारा देश तेल और गैस को लेकर परेशानी में पड़ चुका है। इसका मतलब है कि इसका असर अब केवल और केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां भी इसकी जद में आ सकती हैं। इस समय बन रहे माहौल को देखकर तो ऐसा ही कहा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि वह बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। खासतौर पर वे कंपनियां जो AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं। अब इस खबर के आते ही दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कौन सी कंपनियों के सिर पर मंडरा रहा है खतरा

जिन कंपनियों का नाम सामने आया है, उनमें Apple, Google, Microsoft, Meta, Amazon (AWS), Intel, IBM, Oracle, Nvidia, Dell, HP और Cisco जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों पर आरोप है कि ये एडवांस टेक्नोलॉजी, AI सिस्टम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए आधुनिक युद्ध तकनीकों को सपोर्ट करती हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) के टेक हब जैसे UAE, कतर और बहरीन में इन कंपनियों के बड़े डेटा सेंटर और ऑफिस हैं, इसलिए ये लोकेशन ज्यादा संवेदनशील मानी जा रही हैं। कर्मचारियों को सावधानी बरतने और कुछ जगहों पर ऑफिस खाली करने की सलाह भी दी गई है।

अगर ईरान कार्रवाई करता है तो?

अगर इस तरह की कोई कार्रवाई होती है, तो इसका असर सिर्फ एक देश या एक कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर इसका गहरा असर होने वाला है। आज दुनिया की ज्यादातर इंटरनेट सेवाएं, क्लाउड सर्वर, बैंकिंग सिस्टम, सोशल मीडिया, पेमेंट सिस्टम सब क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर हैं। अगर डेटा सेंटर या क्लाउड सिस्टम पर हमला होता है, तो कई ऑनलाइन सेवाएं उसी समय बंद हो सकती हैं। इसके अलावा साइबर अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी स्थिति में बड़े पैमाने पर हैकिंग, रैनसमवेयर और डिजिटल हमले बढ़ सकते हैं, जो कंपनियों के साथ-साथ आम यूजर्स को भी प्रभावित करने वाले हैं।

क्या और कैसे होगा इसका असर?

इसका असर शेयर बाजार और टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ सकता है। अगर स्थिति ज्यादा खराब होती है, तो AI, क्लाउड और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश धीमा हो सकता है, टेक कंपनियों के शेयर में उतार-चढ़ाव आ सकता है और सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Digital Census: PM और गृहमंत्री ऑनलाइन भर चुके हैं फॉर्म..आप भी झट से दर्ज कर दें अपना नाम, देखें ऑनलाइन तरीका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo