नई करतूतों-साजिशों के साथ लौटेंगे Baba Nirala.. Aashram Season 4 में कुछ ऐसा होगा बॉबी देओल का अंदाज
Aashram Season 4 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है।
Baba Nirala की वापसी अब तय मानी जा रही है।
इंटरनेट पर आश्रम सीजन 4 को लेकर आए अपडेट ने फैंस को जपनाम-जपनाम करने पर मजबूर कर दिया है।
भारतीय सिनेमा यूं यो इतना बड़ा और पुराना है कि इसे मापना नामुमकिन सा है। आए दिन एक नई फिल्म आती रहती है। हालांकि, OTT के आने के बाद से वेब सीरीज ने दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। हम देख रहे हैं कि OTT पर समय समय पर अलग अलग जॉनर की वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, हालांकि कुछ वेब सीरीज (web series) इतनी जबरदस्त होती है कि उसका अगला सीजन (season) कब आएगा यह सोचते सोचते फैंस परेशान हो जाते हैं। बाबा निराला यानि बॉबी देओल की Aashram भी एक ऐसी ही वेब सीरीज में से एक है।
SurveyBobby Deol की इस Superhit Web Series के ke तीन से ज्यादा यानि सीजन 3.2 आ चुका है। अभी तक फैंस को आश्रम सीजन 4 का बेसब्री से इंतज़ार था, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रहा था। हालांकि, बीच बीच में भोपा स्वामी और बबीता भाभी की ओर से फैंस के लिए इस वेब सीरीज यानि आश्रम के अगले सीजन को लेकर जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने भी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट या अन्य जानकारी को इंटरनेट पर शेयर नहीं किया था, न ही आश्रम के मेकर्स और प्रकाश झा की ओर से कोई जानकारी सामने आई थी। हालांकि, इंटरनेट पर इस समय एक जानकारी ने रौला मचा रखा है। असल में, एक पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, Aashram Season 4 की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है। इसका मतलब है कि अब फैंस का इंतज़ार मानो खत्म होने पर है और जल्द ही बाबा निराला नई करतूतों और साजिशों के साथ लौट सकते हैं?
Aashram Season 4 को लेकर नई जानकारी!
जानकारी के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि इस सीरीज का निर्देशन भी प्रकाश झा की ओर से किया जाने वाला है। इसके अलावा इस नए सीजन में भी आपको आश्रम के धुरंधर यानि बाबा निराला (बॉबी देओल) के साथ Aditi Pohankar और Chandan Roy Sanyal भी नजर आने वाले हैं। इस समय मेकर्स शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालाँकि अभी यह कंफर्म नहीं हुआ है कि आखिर बाबा निराला इस सीजन में भी नजर आने वाले हैं या भोपा स्वामी के साथ ही इस वेब सीरीज को आगे बढ़ाया जा सकता है। क्या बाबा निराला नई करतूतों के अलावा नई नई साजिशों के साथ जेल से निकलकर आश्रम सीजन 4 में एंट्री करेंगे?
कब तक रिलीज हो सकता है Aashram Season 4?
हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मेकर्स की ओर से सामने नहीं आई है, लेकिन नई जानकारी जो इंटरनेट से मिल रही है उसके अनुसार Aashram Season 4 की शूटिंग 2026 के अगस्त महीने में शुरू हो रही है। हालांकि, अभी के लिए असल डेट की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अगर सब सही रहा और शूटिंग 2026 में शुरू होकर पूरी कर ली जाती है, और कहानी को भी पोस्ट प्रोडक्शन में इसी साल भेज दिया जाता है तो ऐसा हो सकता है कि 2027 तक आश्रम का नया सीजन रिलीज हो जाए? अभी के लिए इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आश्रम 4 में क्या देखने को मिलेगा?
अगर आप आश्रम सीजन 4 देखने के लिए उत्सुक हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि नए सीजन में क्या होने वाला है। असल में, पहले के सबनही सीजन के जैसे ही आश्रम सीजन 4 भी आश्रम सीजन 3 के अंत से ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आगे क्या होने वाला है ये बड़े सवाल हैं। कुछ सवाल हैं, जिनके सवाल शायद आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। जैसे:
क्या बाबा निराला जेल जाकर भी सत्ता की कमान अपने हाथों में रखने वाले हैं?, क्या भोपा स्वामी का बाबा की कुर्सी पर बैठना कोई चाल तो नहीं?, क्या भोपा और पम्मी एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं?, क्या एक नए किरदार के साथ आश्रम सीजन 4 की कहानी एक नया ही मोड़ ले सकती है?, क्या पम्मी भोपा के कंधे पर पाँव रखकर आश्रम को अपने हाथों में ले लेने वाली है?
ऐसे ही बहुत से सवालों के जवाब आपको आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। अभी के लिए इतनी ही जानकारी आश्रम के नए सीजन को लेकर इंटरनेट पर मौजूद है। इससे ज्यादा अपडेट अभी तक आश्रम को लेकर आए ही नहीं हैं। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में आश्रम के नए सीजन को लेकर ज्यादा जानकारी आ जाए।
Aashram Season 4 की स्टार कास्ट
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ मुख्य भूमिका फिर से नजर आ सकती हैं, इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज का निर्देशन भी प्रकाश झा की ओर से ही किया जा सकता है। अभी तक की कहानी पीजेपी टीम ने लिखी हैं, इसमें माधवी भट्ट, संजय मासूम और अविनाश कुमार आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: फुलेरा की ‘नई प्रधान’ की ये वाली सीरीज/फिल्में कर देंगी लोटपोट..1 नंबर पर सबसे क्लासिक
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
