कूलर के दाम में मिलेगा बेहतरीन AC! गर्मी को कोसों दूर भगा देगा ये स्पेशल एयर कंडीशनर, बिल भी आएगा कम

कूलर के दाम में मिलेगा बेहतरीन AC! गर्मी को कोसों दूर भगा देगा ये स्पेशल एयर कंडीशनर, बिल भी आएगा कम

हमेशा गर्मी के मौसम के आने पर हर घर में एक एयर कंडीशनर चलने लगता है. कई लोग एयर कंडीशनर का नाम ही सुन कर घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एयर कंडीशनर महंगे होते हैं और उनकी देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है. लेकिन अब बाज़ार में ऐसे एयर कंडीशनर आने लगें हैं जो कूलर वाले दाम में आते हैं. जहां आज तक घर में एयर कंडीशनर होना एक लक्ज़री थी वहीं आज एयर कंडीशनर आम लोगों के लिए भी सस्ते हो गए हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब आपको एयर कंडीशनर खरीदने से पहले उसके दाम के बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करना पड़ेगा, यह एयर कंडीशनर केवल प्राइस में ही नहीं लेकिन बिजली के बिल में भी काफी किफायती है. अगर आप भी इस नए एयर कंडीशनर के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां हैं इस से जुड़ी सारी बड़ी डिटेल्स.

क्या है यह नया एयर कंडीशनर?

ज्यादा दाम की वजह से कई बार लोग एयर कंडीशनर लेने से कतराते हैं. लेकिन एक हीलियम गैस एयर कंडिशनर में ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं और इससे बिजली का बिल भी कम आता है. जहां एक सस्ते से सस्ता AC ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट, एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स लगाने के बाद लोग एक साधारण एयर कंडिशनर को 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं. वहीं यह हीलियम गैस वाला एयर कंडिशनर केवल 18,490 रुपये का आता है. यह एयर कंडीशनर मिडिल क्लास लोगों के लिए बढ़िया है.

यह एयर कंडीशनर कैसे करता है काम?

यह एयर कंडिशनर आम AC के मुकाबले काफी एनवायरनमेंट फ्रेंडली है क्योंकि इसमें प्रकृति को हानि पहुचाने वाली गैस नहीं होती है और उसकी जगह हीलियम गैस भरी होती है. अगर आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं तो आपक लिए भी यह एयर कंडिशनर काफी बढ़िया है. इसके अलावा इसे चलाने में कम पावर लगती है जिसकी वजह से आपके घर के बिजली के बिल में भी कमी नज़र आती है. इस एयर कंडिशनर को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट और Helium Air की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 अर्ली डील्स लाइव: महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile