India में अभी 5G का हो रहा इंतज़ार लेकिन यहाँ हो रही 6G की तैयारी, तूफ़ानी होगी इंटरनेट स्पीड
6G नेटवर्क के लिए हुई तैयारी शुरू
भारत में अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है 5G नेटवर्क
6जी नेटवर्क (6G network) के ट्रायल शुरू कर दिए हैं

भारतीय यूजर्स को अभी तक 5G नेटवर्क भी नहीं मिल पाया है लेकिन भारत सरकार (Indian government) ने 6G के ट्रायल (6G Trial) की मंजूरी दे दी है। दूरसंचार विभाग ने ट्रायल के लिए सरकारी टेलीकॉम रिसर्च कंपनी सी-डॉट को इसकी जिम्मेदारी दी है। जानकारी के अनुसार, विभाग ने सी-डॉट से 6जी नेटवर्क (6G Network) से संबंधित सभी तकनीकी संभावनाओं पर विचार करने के लिए कहा है।

भारत सरकार ने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए 6जी नेटवर्क (6G network) के ट्रायल शुरू कर दिए हैं। दूरसंचार विभाग ने इसकी ज़िम्मेदारी सरकारी टेलीकॉम कंपनी सी-डॉट ने दी है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने सी-डॉट से 6जी नेटवर्क (6G network) से संबन्धित सभी तकनीकी संभावनाओं पर विचार करने के लिए कहा गया है।
Samsung, LG और Huawei जैसी दुनियाभर की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पहली ही 6G तकनीक पर काम शुरू कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 6G तकनीक में इंटरनेट स्पीड 5G के मुक़ाबले 50 गुना तक तेज़ हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 6G तकनीक को बाज़ार में 2028 से 30 के बीच लाया जा सकता है। भारत में फिलहाल 5जी नेवोर्क पर ट्राइल चल रहा है और इसे लॉन्च किया जाना बाकी है।
\
अभी तक भारतीय यूजर्स 4G नेटवर्क का ही उपयोग कर पा रहे हैं और 5G के ट्रायल चल रहे हैं। अभी इसे बाज़ार में आने में कुछ समय लगना है। ऐसे में सवाल यह है कि जब 5G आ नहीं पाया है तो 6G के ट्रायल शुरू करना क्या मतलब है। दरअसल, सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि 6G के मामलों में भारत अन्य देशों की कंपनियों से पिछड़ न जाए।
क्या इंडिया में बेकार हो जाएंगे 5G Phone
5G नेटवर्क की राह देख रहे और 5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन स्पीड का आनंद लेने के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों को एक बाद झटका लगा है। क्या आपका 5G फोन भी हो गया है बेकार? असल में ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में 5G नेटवर्क टेस्टिंग को लेकर एक बाद मामला सामने आया है। असल में टेलीकॉम कंपनियों ने 5G टेस्टिंग को आगे बढ़ाने के लिए टेलीकॉम डिपार्ट्मन्ट से एक साल का और समय मांगा है, ऐसे में अगर आपने भी एक 5G स्मार्टफोन इसी कारण खरीद है कि आप जल्द ही इंडिया में 5G नेटवर्क को देख पाएंगे तो यह आपके लिए एक बड़े झटका लगने वाली बात है, असल में आप यह समझ सकते है कि अब एक साल के लिए आपका 5G स्मार्टफोन बेकार हो गया है। अब क्या आपने भी अभी हाल ही में इसी कारण एक 5G फोन खरीदा है कि आप 5G स्पीड का आनंद ले सकते हैं? आइए जानते हैं कि आखिर आपके 5G स्मार्टफोन के बेकार होने का क्या कारण है।
5G हो रहा एक साल और लेट
जानकारी के लिए बात देते है कि देश में 5G के आने में अभी समय लग सकता है, अब अगर आप 5G के राह बेसब्री से देख रहे थे, तो आपके लिए यह खबर आपको चौंकाने वाली हो सकती है। यहाँ आपको बात देते है कि देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों यानि Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea ने 5G ट्रायल को एक साल के लिए बढ़ाने के लिए टेलिकॉम डिपार्ट्मन्ट से कहा है। इसका मतलब है कि अभी देश में 5G को आने में लगभग एक साल का समय और लग सकता है।
आपको बात देते है कि इस साल ही मई महीने में देश में 700Mz बैंड, 3.3-3.6GHz बैंड और 24.25-28.5GHz बैंड लगभग 6 महीनों के लिए परीक्षण के तौर पर दिए गए थे। अब सामने आ रहा है कि वर्तमान समयकाल नवंबर महीने में खत्म हो रहा है, उसके पहले ही टेलिकॉम कंपनियों ने साथ मिलकर टेलिकॉम डिपार्ट्मन्ट से कहा है कि उन्हें 5G परीक्षण के लिए और समय चाहिए।

5G आखिर क्या है? (What is a 5G Network)
5G को एक इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड के तौर पर देखा जा सकता है जो वर्तमान में चल रहे 4G LTE स्टैण्डर्ड से कुछ आगे बढ़कर सामने आने वाला है। जैसे कि 3G के स्थान पर 4G ने अपनी जगह बनाई थी वैसे ही ऐसा माना जा रहा है यह fifth generation के स्थान पर 5G नाम से आने वाला है। इसका मतलब है कि यह इस स्टैण्डर्ड का पांचवां standard है। 5G के बारे में ज्यादा जानें यहाँ!
इसे अभी वर्तमान में चल रहे 4G LTE तकनीकी से भी तेज़ गति से चलने के लिए निर्मित किया गया है। हालाँकि इसे मात्र स्मार्टफोन में इन्टरनेट की स्पीड (Internet Speed) को बढ़ाने को लेकर ही नहीं देखा जा रहा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसके साथ फास्टर वायरलेस इन्टरनेट (Faster Wireless Internet) को सभी जगह सभी के लिए पहुँचाया जा सकता है। इसके माध्यम से कार्स को कनेक्ट किया जा सकता है। यह आप आसानी से स्मार्टफोंस (Smartphones) के साथ कर सकते हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile