Google Doodle: 50 साल पहले रखा था चांद पर पहला कदम

Google Doodle: 50 साल पहले रखा था चांद पर पहला कदम
HIGHLIGHTS

50 साल पहले चांद पर रखा था पहला कदम

अपोलो 11 के 50 साल पूरे

आज से 50 साल पहले चांद पर इंसान ने पहला क़दम रखा था। नासा के अपोलो 11 मून मिशन को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। आज गूगल पर एक नया डूडल तैयार किया गया है जिसमें  अपोलो 11 मून मिशन की 50वीं सालगिरह की झलक देखी जा सकती है। यह एक एनिमेटेड विडियो है जिसमें अपोलो 11 का सफ़र दिखाया गया है। विडियो में अपोलो के कमांड मॉड्यूल पायलट माइकल कोलिन्स ने आवाज़ दी है।

इस मिशन में नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज एल्ड्रिन चांद पर क़दम रखने वाले पहले इंसान बने थे। इस मिशन में हज़ारों वैज्ञानिकों ने मेहनत की थी। मिशन के दौरान अमेरिका के प्रेसिडेंट जॉन एफ कैनेडी थे। 50 साल पूरे होने की खुशी केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाई जा रही है क्योंकि इस अवधि में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति प्राप्त हुई है।

गूगल पर बने इस डूडल की अवधि लगभग साढ़े चार मिनट की है और इसमें अपोलो 11 का सफर दिखाया गया है। वीडियो में मिशन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। 16 जुलाई 1969 को अपोलो 11 का सफर शुरू हुआ था और सैटर्न वी रॉकेट ने कैनेडी स्पेस सेंटर के केप कनावेरल, फ्लोरिडा स्थित लॉन्च पैड 39A से उड़ान भरी थी। इसके तीन दिन बाद लगभग 240,000 मील (386242 किलोमीटर) का सफर तय करने के बाद कमांड मॉड्यूल को कोलिंस ने चांद से 60 मील (96 किलोमीटर) दूर कक्षा में स्थापित किया था। इसके अगले दिन आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन ने चांद की सतह पर क़दम रखा था।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo