Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » General » Google अलर्ट या धोखा? असली लगने वाले फर्जी मेल से Gmail यूज़र्स के साथ हो रहा नया स्कैम!

Google अलर्ट या धोखा? असली लगने वाले फर्जी मेल से Gmail यूज़र्स के साथ हो रहा नया स्कैम!

By Digit Hindi | Updated on 14-May-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
Google अलर्ट या धोखा? असली लगने वाले फर्जी मेल से Gmail यूज़र्स के साथ हो रहा नया स्कैम!
Digit Hindi Digit Hindi
14-May-2025

ऐसा लगता है कि स्कैमर्स ने मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल को बाईपास करने का तरीका ढूंढ लिया है, जिससे वे Google के सर्वर को धोखा देकर Gmail यूजर्स को असली लगने वाले सिक्योरिटी अलर्ट मेल भेजने में सफल हो रहे हैं। इस स्कैम का सबसे डरावना पहलू यह है कि ये मेल इतने सच्चे दिखते हैं कि पहली नज़र में ये पूरी तरह से ऑफिशल लगते हैं, जिसमें डोमेन नेम भी असली जैसा दिखता है। इसके कारण कई यूजर्स इन मेल्स के ऊपर सवाल नहीं उठाते, जिससे वो अनजाने में अपने अकाउंट्स को खतरे में डाल देते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फर्जी मेल्स से Gmail यूजर्स पर हो रहा स्कैम

ये साइबर अपराधी यूजर्स को धोखा देने के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो डर पैदा करते हैं, जिससे यूजर्स मेल की सच्चाई की जांच नहीं करते। उदाहरण के लिए, ये फर्जी मेल्स अक्सर यह दावा करते हैं कि सरकार ने Google LLC को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें यूजर्स के Google अकाउंट में स्टोर किया गया सारा कंटेंट जैसे कि ईमेल्स, फ़ोटो, और मैप डेटा सौंपने को कहा गया है।

यह भी पढ़े:- Google अपने Chrome यूजर्स के लिए लाया नया हथियार, अब AI करेगा ऑनलाइन स्कैम्स का सफाया

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मेल में यह नहीं कहा जाता कि सरकार सीधे प्राप्तकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके बजाय, यह झूठा दावा किया जाता है कि नोटिस Google को भेजा गया है। इस धोखाधड़ी वाली तकनीक का उद्देश्य की सतर्कता कम करना है, जिससे उन्हें यह लगे कि समस्या Google के साथ है, न कि उनके साथ।

इन फर्जी मेल्स की सावधानी से जांच करने पर कई गलत डिटेल पाए जाते हैं, जैसे एक गलत Google अकाउंट ID और एकदम झूठे सपोर्ट रेफरेंस नंबर। मेल में कई ऐसे ऑफिशियल लेकिन काल्पनिक तत्व होते हैं, जिनका उद्देश्य इसकी विश्वसनीयता बढ़ाना होता है।

Google ने खुद बताया है कि यह स्कैम अभी चल रहा है और यूजर्स को तसल्ली भी दी है कि ऐसे धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए नए सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है। कंपनी ने यूजर्स की मजबूत सुरक्षा के लिए (टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन) और (passkeys) का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

इस तरह के फिशिंग प्रयासों से बचने के लिए ये सावधानियाँ बरतें:

  • मेल्स को ध्यान से चेक करें: मेल को देखकर जल्दी से जवाब न दें।
  • संदिग्ध मेल्स को फिर से पढ़ें, इनमें अक्सर गलतियाँ होती हैं।
  • दूसरी राय जरुर लें: जैसे भरोसेमंद संपर्कों से सलाह लें या साइबर हेल्पलाइन से मदद लें।
  • टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन को ऑन करें और passkeys यूज करें ताकि अकाउंट की सुरक्षा मजबूत हो सके।
  • शांत और सतर्क रहें: अगर कुछ अजीब लगे तो चैक जरुर करें।

यह भी पढ़े:- हंसी का तूफान लाने से पहले डूबा Housefull 5 का टीज़र, YouTube से गायब होने की चौंकाने वाली वजह आई सामने!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Latest Article
आंखें नम कर देगी 2 घंटे और 9 मिनट की ये कोर्टरूम ड्राम, थिएटर रिलीज़ के 14 साल बाद ओटीटी पर मचाया हुड़दंग आंखें नम कर देगी 2 घंटे और 9 मिनट की ये कोर्टरूम ड्राम, थिएटर रिलीज़ के 14 साल बाद ओटीटी पर मचाया हुड़दंग
Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स
OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल
भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय
सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo