OTT देखने वालों की बल्ले-बल्ले! 3 महीने तक देखें Hotstar, Zee5, Sony LIV समेत 20+ OTT, कीमत ₹400 से भी कम
OTT का सब्सक्रिप्शन लेने वालों के लिए खुशखबरी है. Streambox Media ने अपना नया एंटरटेनमेंट ऐप Dor Play लॉन्च कर दिया है. Dor Play ऐप के साथ यूजर्स को सस्ते में 20 से ज्यादा OTT का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स 300 से ज्यादा TV चैनल भी देख सकते हैं. कंपनी ने इसको लेकर पिछले हफ्ते जानकारी दी थी.
Surveyअब फाइनली इस ऐप को लॉन्च कर दिया गया है. इस सर्विस को केवल मोबाइल पर एक्सेस किया जा सकता है. कंपनी अपने प्लान के साथ Disney+Hotstar, Zee5, Sony LIV, Lionsgate Play, Sun Nxt, Aha, Discovery+, Fancode, ETV Win, Chaupal, Dollywood Play, Nammaflix, ShemarooMe, Stage, Sun NXT, TravelXP, Raj TV, VR OTT, Playflix, OTT Plus और DistroTV का एक्सेस देती है.
इसके साथ यूजर्स को 300+ TV चैनल का एक्सेस भी दिया जाता है. इसके साथ Universal Search फीचर यूजर मिलता है. जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से किसी भी मूवी-वेब-सीरीज को सर्च कर सकते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि इसको आसान इंटरफेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान
कमाल का है Universal Search फीचर
कंपनी ने कहा है कि Universal Search फीचर से यूजर्स को ज्यादा स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है. वे आसानी से किसी भी आइटम को सर्च करके सीधे एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप में स्पेशली डिजाइन किए गए ‘Trending’ और ‘Upcoming’ सेक्शन को भी ऐड किया गया है.
इससे यूजर्स एंटरटेनमेंट में ट्रेंडिंग और लेटेस्ट सीरीज के साथ अपडेट रह सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स जॉनर और फेवरेट स्टार के जरिए भी किसी शो या मूवी को सर्च कर सकते हैं. आइए आपको इसकी कीमत के बारे में बताते हैं.
कीमत
Dor Play सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 399 रुपये प्रति 3 महीने के लिए खर्च करने होंगे. इसके अलावा कंपनी इसे दूसरे प्लेटफॉर्म से खरीदने का ऑफर भी दे रही है. आप सब्सक्रिप्शन को Flipkart पर खरीद सकते हैं. आप कूपन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसका एक्सेस लेने के लिए आप Dor Play Android या iOS मोबाइल पर इंस्टॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile