OTT और डेटा का जबरदस्त कॉम्बो! बड़े काम का है Vi का ये सस्ता प्लान, मिलते हैं कई फायदे

OTT और डेटा का जबरदस्त कॉम्बो! बड़े काम का है Vi का ये सस्ता प्लान, मिलते हैं कई फायदे

अगर आप ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड डेटा मिले, तो Vodafone Idea का 696 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कंपनी के सबसे किफायती प्लान्स में से एक है, जो Amazon Prime Lite के साथ आते हैं। इसके अलावा, प्लान में 5G डेटा, नाइट अनलिमिटेड डेटा और कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vi के 696 रुपये वाले प्लान के फायदे

Vi के इस प्रीपेड प्लान की 56 दिनों की वैलिडिटी है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। इसके साथ Amazon Prime Lite का एक्सेस भी मिलता है, जिससे यूजर्स Prime Video का लुत्फ उठा सकते हैं और Amazon की कुछ अन्य Prime सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस प्लान की एक खास बात नाइट अनलिमिटेड डेटा सुविधा है। इसके तहत यूज़र्स रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिना डेली डेटा लिमिट के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, वीकेंड डेटा रोलओवर का लाभ भी मिलता है, जिससे सप्ताह के दौरान बचा हुआ डेटा वीकेंड पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी हर महीने 2GB बैकअप डेटा भी देती है, जो ज़रुरत पड़ने पर काम आता है।

इसके अलावा, यूज़रर्स को 5G नेटवर्क वाली जगहों में 5G डेटा का लाभ भी मिलता है। हालांकि, कंपनी के अनुसार यह पूरी तरह बिना किसी सीमा वाला अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं है और इसके लिए कुछ शर्तें लागू हो सकती हैं।

Amazon Prime Lite वाले अन्य प्लान

Vi के पास Amazon Prime Lite के साथ 996 रुपये, 3,799 रुपये और 4,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं। इनमें 996 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है, जबकि 4,999 रुपये का प्लान कंपनी का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है।

अगर आप अलग से Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहते हैं, तो कम कीमत वाला प्रीपेड प्लान भी चुन सकते हैं। लेकिन जिन यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और OTT का कॉम्बो चाहिए, उनके लिए Vi का 696 रुपये वाला प्लान एक किफायती और अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs iQOO Z11x vs Moto G57 Power: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile