भूल जाइए Meta AI! WhatsApp पर ChatGPT बना पहले से ज्यादा दमदार, अब कर पाएंगे ऐसे काम

भूल जाइए Meta AI! WhatsApp पर ChatGPT बना पहले से ज्यादा दमदार, अब कर पाएंगे ऐसे काम

WhatsApp पर आपने Meta AI का इस्तेमाल किया होगा. कंपनी का यह AI मैसेजिंग ऐप WhatsApp के साथ इंटीग्रेटेड होता है. हालांकि, ChatGPT ने भी अब WhatsApp के लिए अपना नया अपडेटेड सपोर्ट जारी कर दिया है. यह अब Meta AI से ज्यादा पावरफुल चैटबॉट WhatsApp पर बन गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp पर मौजूदा ChatGPT AI चैटबॉट का इस्तेमाल आप कई कामों के लिए कर सकते हैं. आप अपने अकाउंट पर OpenAI चैटबॉट द्वारा वॉयस और इमेज की एनालिसिस करवा सकते हैं. आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर ChatGPT पेश किया था.

हालांकि, वॉट्सऐप पर मौजूद ChatGPT से यूजर्स केवल टेक्स्ट में सवाल पूछ सकते थे. लेकिन, अब नए अपग्रेड के बाद आपको इसको कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आप वॉयस मैसेज भेजने, ऑडियो फाइल और फोटो के लिए ChatGPT WhatsApp वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp पर ChatGPT चैटबॉट के लिए नया अपडेट अब दुनिया भर में उपलब्ध है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अपडेटेड WhatsApp AI चैटबॉट को लोगों द्वारा शेयर की गई ऑडियो और विज़ुअल फाइल्स को पढ़ने और सवालों के जवाब देने में सक्षम बनाता है. लेकिन, फिलहाल

ChatGPT के लिए WhatsApp पर सेव कर लें ये नंबर

इसको इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. आप WhatsApp पर ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए टेक्स्ट, फोटो या ऑडियो फाइल भेजकर AI चैटबॉट के साथ कम्युनिकेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp कॉन्टैक्ट में +1-800-242-8478 नंबर को सेव करना होगा. यह ऑफिशियल ChatGPT चैटबॉट का नंबर है.

इसके बाद नए चैटबॉक्स को ओपन कर ऊपर सेव किए गए नंबर पर मैसेज भेजें. इससे आप कोई सवाल पूछ सकते हैं या वॉयस मैसेज भेज सकते हैं. फिर आपको एआई चैटबॉट उसका जवाब देगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के माध्यम से अपने डेडिकेटेड ChatGPT अकाउंट एक्सेस करने में सक्षम बनाने की योजना बना रहा है. अगर ऐसा होता है तो यूजर्स के लिए बातचीत जारी रखना और ChatGPT ऐप से जानकारी सिंक करना काफी आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo