Apna Ghar: गाड़ी में इतना तेल डलवाते ही फ्री मिलेगा AC रूम, मोबाइल ऐप से कर पाएंगे बुकिंग, जानें कैसे मिलेगी सुविधा

Apna Ghar: गाड़ी में इतना तेल डलवाते ही फ्री मिलेगा AC रूम, मोबाइल ऐप से कर पाएंगे बुकिंग, जानें कैसे मिलेगी सुविधा

भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और कमर्शियल व्हीकल चालकों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली पहल शुरू की है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘अपना घर (Apna Ghar)’ नाम की एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत हाइवे पर ड्राइवरों को सस्ती और सुरक्षित आरामगाहें (rest stops) मिलेंगी. इस योजना का उद्देश्य थके हुए चालकों को पर्याप्त नींद और विश्राम देना है, जिससे हाईवे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है ‘अपना घर’ योजना?

‘अपना घर’ एक ऐसी पहल है जिसमें ड्राइवरों को साफ-सुथरे, एसी वाले कमरे, बिस्तर, बाथरूम, शौचालय, पार्किंग, ठंडा/गर्म पानी, खाना पकाने की सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा “राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि चालक ठीक से आराम नहीं करते या उन्हें नींद पूरी नहीं होती. ‘अपना घर’ योजना इस समस्या का एक ठोस समाधान बन कर सामने आई है.”

कहां-कहां चालू है यह सुविधा?

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, ‘अपना घर’ अब देशभर में 350 से ज्यादा स्थानों पर चालू हो चुका है, जहां 4,431 से अधिक बेड्स की व्यवस्था की गई है. यानी अब देश के हर कोने में हाइवे ड्राइवरों को एक सुरक्षित और आरामदायक स्थान मिल सकता है.

कितना देना होगा शुल्क?

इस योजना को और भी आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने इसे बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया है. ₹112 में 8 घंटे की सुविधा मिल रही है. हालांकि, यदि ड्राइवर पेट्रोल पंप से 50 लीटर या उससे ज्यादा डीजल भरवाते हैं तो ‘अपना घर’ की सुविधा पूरी तरह फ्री होगी.

बुकिंग कैसे करें?

‘अपना घर’ की सुविधा का लाभ लेने के लिए कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है. बुकिंग दो तरीकों से की जा सकती है:

  • मोबाइल ऐप के जरिए
  • सीधे वहां पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट बुकिंग

ड्राइवरों को क्या-क्या मिलेगा ‘अपना घर’ में?

  • एयर-कंडीशन्ड कमरे
  • किचन की सुविधा (खुद खाना बनाने के लिए)
  • बेड और क्लीन लिनन
  • बाथरूम और टॉयलेट्स
  • गर्म और ठंडा पानी
  • फूड पैकेज (चाहें तो ऑर्डर भी कर सकते हैं)
  • सुरक्षित पार्किंग स्पेस
  • मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स

मोबाइल ऐप ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन में Apna Ghar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें मोबाइल नंबर डालना होगा. मोबाइल नंबर डालने के बाद एक ओटीपी आएगी. जिसको वेरिफाई करने के बाद आप ऐप का एक्सेस कर पाएंगे. यहां पर बुकिंग के लिए आपको लोकेशन डालकर अपना घर सर्च करना होगा. फिर आप पेमेंट करके इस सर्विस को बुक कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है यह योजना?

भारत में ट्रक ड्राइवर देश की आर्थिक धारा को चलाते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर सड़क के किनारे सोना पड़ता है, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं होती और दुर्घटनाएं होती हैं. हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “जो देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, उन्हें अब सड़क किनारे नहीं सोना पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो जाएगा खराब.. गलती से भी न करें ये काम, जानें सुरक्षित रखने के ये आसान उपाय

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo