Aadhaar Card SMS सेवाएं: आधार नंबर लॉक और अनलॉक, e-KYC और बहुत कुछ

Aadhaar Card SMS सेवाएं: आधार नंबर लॉक और अनलॉक, e-KYC और बहुत कुछ
अभी हाल ही में Unique Identification Authority of india UIDAI की ओर से अभी हाल ही में आधार सेवाओं को लॉन्च किया था, इसका मतलब है कि आप आधार की सेवाएं SMS के माध्यम से ले सकते हैं। यह आधार नंबर होल्डर्स को जारी किया जाता है। हालाँकि यह उन यूजर्स को दिया जा जाता है, जिन्हें इंटरनेट का एक्सेस नहीं मिलता है, इसके अलावा रेजिडेंट पोर्टल, या एम-आधार का आदि का एक्सेस नहीं होता है। इसका मतलब है कि आप SMS के माध्यम से वर्चुअल ID जेनेरेशन, रिट्रीवल, आधार लॉक/अनलॉक आदि कर सकते हैं। 
 
आप इन सेवाओं को SMS के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर SMS भेजना होगा। हालाँकि एक बात को यहाँ आपको सुनिश्चित कर लेना होगा कि यह OTP आधारित ऑथेंटिकेशन से ही होने वाला है। हालाँकि आपको आधार वर्चुअल आईडी जेनेरेशन के लिए OTP की जरूरत नहीं होती है। 
 
VID या वर्चुअल आईडी एक टेम्पररी नंबर होता है, यह एक रेवोकेबल 16-Digit का रैंडम नंबर है, जिसे आपके आधार कार्ड के साथ मैप किया जाता है। इस नंबर को ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। 
 
एक OTP के लिए आपको GETOTPLAST <अपने आधार नंबर के आखिरी चार नंबर> उदाहरण के लिए GETOTP 1234।
 
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि प्राइवेसी और सिक्यूरिटी के लिए UIDAI ने एक लॉक और अनलॉक फीचर की घोषणा की है। अपने आधार को लॉक करने के बाद आप अपने आधार के माध्यम से ऑथेंटिकेशन को नहीं कर सकते हैं। ऐसे मामले में VOD को ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। इसके माध्यम से आप अपने आधार के गलत इस्तेमाल को रोक सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर आप कैसे अपने आधार नंबर को लॉक कर सकते हैं।

आधार नंबर को SMS के माध्यम से लॉक और अनलॉक करना

  • लॉकिंग: आपको अपने आधार को लॉक करने के लिए आपको एक OTP रिक्वेस्ट को भेजना होगा, इसके लिए आपको GETOTPLAST, उदाहरण के लिए GETOTP 1234 आता है। इसके बाद आपको LOCKUID के साथ अपने आधार नंबर के आखिरी चार अंक और इसके बाद 6 डिजिट का OTP आपको यहाँ दर्ज करना है। आपको इसके बाद एक कन्फर्मेशन मैसेज आता है। हालाँकि इसके बाद आपका आधार ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल में नहीं लिया जा सकता है। 
  • अन-लॉकिंग: इसके बाद अगर आप अपने नंबर को अनलॉक करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप ऐसा भी कर सकते हैं, हालाँकि इसके लिए आपको वर्चुअल आईडी की जरूरत होने वाली है। इसके लिए भी आपको OTP रिक्वेस्ट भेजना होगा। आपको बता देते हैं कि आपको इसके लिए ऊपर बताये गए प्रोसीजर को ही फॉलो करना है। इसके बाद आपको UNLOCKUIDLAST के बाद अपने आधार नंबर के आखिरी चार अंक और 6 डिजिट का OTP एंटर करना होगा। इसके बाद आपका आधार अनलॉक हो जाने वाला है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo