Mirzapur Season 4 इसी साल देगा दस्तक? रिलीजिंग से पहले देख लो ‘मुन्ना भैया’ की ये भौकाली सीरीज, कर रही ट्रेंड

Mirzapur Season 4 इसी साल देगा दस्तक? रिलीजिंग से पहले देख लो ‘मुन्ना भैया’ की ये भौकाली सीरीज, कर रही ट्रेंड

भारत की चर्चित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज Mirzapur का चौथा सीजन आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो चुका है। Amazon Prime Video ने पुष्टि की है कि “मिर्जापुर” फ्रेंचाइज़ी प्लेटफॉर्म की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज बन चुकी है। इसी के साथ मेकर्स ने नए सीजन पर काम शुरू कर दिया है, जिसे 2026 में रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 4 को 2026 के मध्य या आखिर तक स्ट्रीम किया जा सकता है। यह नया सीजन भी पहले की तरह प्राइम वीडियो पर ही एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा।

Mirzapur Season 4 में फिर दिखेंगे ये चेहरे

नए सीजन में अली फज़ल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आ सकते हैं। तीसरे सीजन के अंत तक गुड्डू मिर्जापुर की सत्ता तक पहुंच चुका था, लेकिन इस ताकत की कीमत उसे निजी जिंदगी में भारी नुकसान के रूप में चुकानी पड़ी।

इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, श्वेता त्रिपाठी शर्मा की गोलू गुप्ता और रसिका दुग्गल की बीना त्रिपाठी के लौटने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है। वहीं ईशा तलवार और विजय वर्मा भी कहानी में अहम भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं, जहां अपराध और राजनीति का संघर्ष और ज्यादा गहरा होने वाला है।

कहां से आगे बढ़ेगी कहानी?

तीसरे सीजन का अंत कई बड़े ट्विस्ट और खून-खराबे के साथ हुआ था। गुड्डू की सत्ता तक पहुंच, कालीन भैया की धमाकेदार वापसी और शरद शुक्ला समेत पूर्वांचल के बाहुबलियों से जुड़े घटनाक्रम ने कहानी को नए मोड़ पर ला खड़ा किया। अब सीजन 4 में यह देखने को मिल सकता है कि क्या गुड्डू उस सत्ता को संभाल पाएगा जिसे उसने हथियारों के दम पर हासिल किया है। दूसरी तरफ कालीन भैया अपने खिलाफ हुए विश्वासघात और बढ़ते राजनीतिक दबाव का जवाब कैसे देते हैं, यह भी कहानी का बड़ा हिस्सा हो सकता है।

साथ ही मुख्यमंत्री बन चुकी माधुरी त्रिपाठी की भूमिका भी और ज्यादा मजबूत दिखाई दे सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले सीजन में वही यह तय करने में अहम किरदार निभाएंगी कि मिर्जापुर पर राज कौन करेगा और कौन खत्म होगा। सीजन 4 में पुराने किरदारों की वापसी के साथ नए दुश्मनों की एंट्री भी देखने को मिल सकती है। मेकर्स इस बार हिंसा, सत्ता संघर्ष, छोटे शहर की राजनीति और पारिवारिक रिश्तों के उलझे समीकरणों को और गहराई से दिखाने की तैयारी में हैं।

सीज़न 4 रिलीज़ से पहले देख डालें मुन्ना भैया की ये सीरीज

Mirzapur Season 4 में फैंस को एक बार फिर बदलते गठबंधन, धोखे, दुश्मनी और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। लेकिन उससे पहले अगर आप किसी अच्छी सी सीरीज की तलाश में हैं तो दिव्येंदु शर्मा उर्फ़ ‘मुन्ना भैया’ की हाल ही में Netflix पर रिलीज़ हुई सीरीज ‘Glory’ एक जबरदस्त विकल्प है. इसमें आपको स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर और बदले की आग जैसे कई जॉनर देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 2026 के लेटेस्ट सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर पर बंपर छूट, 223 लीटर क्षमता, खूबूसरत डिज़ाइन, इस जगह खरीदने टूट पड़े लोग!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile