2 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म बनी OTT की Dhurandhar! सिनेमाघरों में हुई थी फेल

2 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म बनी OTT की Dhurandhar! सिनेमाघरों में हुई थी फेल

बॉलीवुड में एक चीज बार-बार देखने को मिलती है। लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है और आने वाले समय में भी ऐसा होने वाला है। असल में, कुछ फिल्म ऐसी होती हैं जो बड़े पर्दे पर तो फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन OTT पर आते ही ऐसा हंगामा करती हैं कि मानों उनसे बेहतर कुछ हो ही ना। ऐसा ही कुछ सिनेमा घरों में कुछ महीनों पहले आई Sai Pallavi की Romantic Film के साथ भी हो रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिटने के बाद अब OTT पर अपनी धाक जमा रही है। आइए इस फिल्म के बारे में बारीकी से जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किस फिल्म के बारे में हो रही है चर्चा?

यहाँ जिस फिल्म की बात हो रही है उसमें Aamir Khan के बेटे Junaid खान मौजूद हैं, और उनका साथ देने के लिए साउथ की जानी मानी अदाकारा Sai Pallavi भी हैं, यह फिल्म Ek Din है। Release से पहले इस Love Story को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी, लेकिन जैसा इसके लिए सोचा जा रहा था, वैसा हुआ नहीं, फैंस की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी नहीं उतरती थी।

OTT पर आते ही फिल्म ने दिखाया अपना दमखम

हाल ही में Ek Din को Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया था, और इस फिल्म के रिलीज के साथ ही इस फिल्म में OTT पर रंग जमा दिए हैं। Prime Video की Top 10 Trending List में यह Film इस समय नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या आपको इस वीकेंड पर देखनी चाहिए ये फिल्म?

अगर आपने बड़े पर्दे पर किसी भी कारण से इस फिल्म को मिस कर दिया था, तो आपके पास इस स्टोरी को एक बार फिर से देखना का मौका है, इसे आप Amazon Prime Video पर इस समय देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको Junaid Khan और Sai Pallavi की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है, यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, यह आजकल के Gen Z’s के साथ अच्छे से कनेक्ट करती है और आपको भी यह फिल्म बेहद ज्यादा पसंद आ सकती है। अगर आप अपने दिमाग को एक नई दिशा में लेक जाकर इस वीकेंड एक रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको इस समय OTT पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today, 22 July 2026: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताज़ा रेट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile