Gold Silver Prices Today, 22 July 2026: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today, 22 July 2026: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today, 22 July 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर आज भी सर्राफा बाजार पर देखने को मिला। बुधवार सुबह बाजार खुलने से पहले सोने की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मजबूती दर्ज की गई। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही, जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

22 जुलाई 2026 को सोने का ताजा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.07 प्रतिशत यानी 1,512 रुपये बढ़कर 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने के दाम

  • Bullions: 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन): 1,43,137 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • GoodReturns: 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली सर्राफा बाजार: 24 कैरेट सोना 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

मंगलवार का सोने का भाव

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई थी। मजबूत वैश्विक संकेतों और हाजिर बाजार में मांग बढ़ने के चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये महंगा होकर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को इसका बंद भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी में हल्की बढ़त

चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह हल्का बदलाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर मजबूत स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

22 जुलाई 2026 को चांदी का ताजा भाव

MCX पर चांदी का वायदा भाव 21 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 2,23,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अन्य सूत्रों के अनुसार चांदी के रेट

  • Bullions: 2,24,280 रुपये प्रति किलोग्राम
  • IBJA: बुधवार सुबह तक 2,23,204 रुपये प्रति किलोग्राम
  • GoodReturns: 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली सर्राफा बाजार: 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित)

मंगलवार का चांदी का भाव

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर बना रहा और इसमें कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत नए फोल्डेबल्स का लॉन्च आज, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile