Samsung Galaxy Unpacked 2026: Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत नए फोल्डेबल्स का लॉन्च आज, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Galaxy Z Fold 8 Ultra समेत नए फोल्डेबल्स का लॉन्च आज, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Samsung आज यानी 22 जुलाई को लंदन में अपना बड़ा हार्डवेयर इवेंट Galaxy Unpacked 2026 आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में Samsung पहली बार नया Ultra मॉडल पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च से पहले किसी भी डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जारी किए गए टीजर अगली पीढ़ी के Galaxy फोल्डेबल्स और Galaxy AI पर बढ़ते फोकस की ओर इशारा करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लीक्स के अनुसार, इस बार Samsung पारंपरिक बुक-स्टाइल और क्लैमशेल फोल्डेबल्स से आगे बढ़ते हुए अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर दो बुक-स्टाइल फोल्डेबल मॉडल पेश कर सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है।

Galaxy Unpacked 2026 कहां देखें लाइव?

Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक, इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी।

भारत में दर्शक इस इवेंट को Samsung Newsroom India, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com/in) और Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

Samsung ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा है कि आगामी Galaxy डिवाइसेज़ “इंटेलिजेंट कैपेबिलिटी” और नए फॉर्म फैक्टर्स का कॉम्बिनेशन पेश करेंगे। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स का उद्देश्य AI आधारित इकोसिस्टम को आगे बढ़ाते हुए यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज़्ड और अडैप्टिव अनुभव देना है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के संभावित स्पेक्स

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Galaxy Z Fold 8 Ultra हो सकता है। अगर यह लॉन्च होता है, तो यह Samsung का पहला Ultra फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। लीक रेंडर्स के अनुसार, इसका डिजाइन पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें स्लिम बॉडी, वर्टिकल डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की फोल्डेबल इनर स्क्रीन दी जा सकती है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी पुष्टि Samsung पहले ही अपने आगामी फ्लैगशिप डिवाइसेज के लिए कर चुकी है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के संभावित स्पेक्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन Ultra मॉडल से अलग होगा। लीक मार्केटिंग मटीरियल के अनुसार, यह फोन तुलनात्मक रूप से छोटा और चौड़ा डिजाइन लेकर आ सकता है। इसमें 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.6 इंच की फोल्डेबल इनर स्क्रीन मिलने की संभावना है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए जा सकते हैं। प्राइमरी कैमरा 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट कर सकता है, लेकिन इसमें अलग टेलीफोटो लेंस नहीं मिलने की बात कही जा रही है। दोनों सेल्फी कैमरे 10MP के हो सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 8 के संभावित स्पेक्स

क्लैमशेल डिजाइन वाला Galaxy Z Flip 8 इस साल सीमित बदलावों के साथ लॉन्च हो सकता है। लीक्स के अनुसार, कंपनी इसके मौजूदा डिजाइन को काफी हद तक बरकरार रख सकती है। इसमें 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच की फोल्डेबल मेन स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 10MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी क्षमता में भी किसी बदलाव की संभावना नहीं है और इसमें 4,300mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो इसके पिछले मॉडल के समान होगी।

यह भी पढ़ें: Realme C100x vs Oppo K14x vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile