Realme C100x vs Oppo K14x vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Realme ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसकी टक्कर अपने प्राइस सेगमेंट में Oppo K14x और Moto G37 Power जैसे स्मार्टफोन्स से होगी, जो दोनों भी इसी साल भारत में लॉन्च हुए हैं। अगर आप 15000 रुपये तक की प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम इन तीनों फोन्स की तुलना कर रहे हैं, जो सही फैसला लेने में आपके काफी काम आएगी।
SurveyRealme C100x vs Oppo K14x vs Moto G37 Power
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Realme C100x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स HBM ब्राइटनेस और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Oppo K14x में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

Moto G37 Power में 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स HBM ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह मजबूती के मामले में सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल हो जाता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 GPU दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।
Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और यह UFS स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है।
Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस तुलना में सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा सकता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Realme C100x के रियर में AI सपोर्ट वाला 50MP कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 75 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo K14x में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा 5MP का है।
Moto G37 Power में भी 50MP का PDAF प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 2-इन-1 लाइट सेंसर के रूप में काम करता है, जबकि सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑटोफोकस सपोर्ट की वजह से इसका कैमरा अनुभव Realme के मुकाबले बेहतर माना जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme C100x में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 17 घंटे से अधिक का नेविगेशन टाइम दे सकती है।

Oppo K14x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखती है।
Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Realme से थोड़ा पीछे है, लेकिन रिवर्स चार्जिंग जैसे अतिरिक्त फीचर इसे खास बनाते हैं।
भारत में कीमत
Realme C100x को भारत में 6GB RAM + 64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के लिए 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo K14x का भी प्राइस हाइक हुआ है जिसके बाद अब इसके शुरुआती 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Moto G37 Power के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड 8GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Realme C100x vs Redmi 15A vs Oppo K14x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile