2 घंटे 44 मिनट की ये फिल्म देख कांप जाएगी आत्मा, सच्ची कहानी पर आधारित, मास्टरपीस को मिली है 8.6 रेटिंग
रोने पर मजबूर कर देगी यह कोर्टरूम ड्रामा मूवी।
दिखाई गयी आदिवासी परिवार की क़ानून से इन्साफ के लिए कड़ी लड़ाई।
IMDb पर मिली 8.6 की दमदार रेटिंग।
साउथ की कई फिल्मों ने अपनी दमदार कहानियों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है, लेकिन आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली है। दरअसल साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म एक आदिवासी परिवार के साथ हुई घटना और उसके बाद इंसाफ के लिए लड़ी गई कानूनी लड़ाई को दिखाती है। फिल्म में सूर्या के साथ लिजोमोल जोस, मणिकंदन, प्रकाश राज और रजिशा विजयन जैसे कलाकार नजर आते हैं। प्राइम वीडियो पर फिल्म को 8.6 IMDb रेटिंग मिली हुई है।
Surveyकहानी कैसी है?
फिल्म की कहानी एक आदिवासी दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है। राजाकन्नू और उनकी पत्नी सेंगगेनी की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब राजाकन्नू को पुलिस हिरासत में लिया जाता है। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो जाता है। अपने पति को खोजने और इंसाफ पाने के लिए सेंगगेनी दर-दर भटकती है। जब उसे कहीं से मदद नहीं मिलती, तब वह वकील के. चंद्रू के पास पहुंचती है। चंद्रू इस मामले को अपने हाथ में लेते हैं और राजाकन्नू को खोजने के साथ-साथ पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू करते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सूर्या ने वकील के. चंद्रू का किरदार निभाया है। वहीं लिजोमोल जोस सेंगगेनी और मणिकंदन राजाकन्नू की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा प्रकाश राज और रजिशा विजयन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन टी.जे. ज्ञानवेल ने किया है और इसे ज्योतिका और सूर्या ने प्रोड्यूस किया है।

क्यों देखें यह फिल्म?
यहां हम साल 2021 में रिलीज हुई जय भीम की बात कर रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें इंसाफ की तलाश, पुलिस हिरासत, सामाजिक भेदभाव और एक कमजोर परिवार की संघर्षपूर्ण लड़ाई को दिखाया गया है।
फिल्म की सबसे खास बात इसकी कहानी और किरदार हैं। जैसे-जैसे चंद्रू इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, वैसे-वैसे कई ऐसे पहलू सामने आते हैं जो कहानी को और गंभीर बना देते हैं। फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और 1993 के एक मामले से जुड़ी कानूनी लड़ाई से प्रेरित है।
अगर आपको सस्पेंस के साथ कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल कहानी, दिल को झंझोर देने वाले प्लाट ट्विस्ट और इंसाफ की लड़ाई वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘जय भीम’ आपको अंत तक बांधे रख सकती है। यह मूवी करीब 2 घंटे 31 मिनट की है।
कहां देखें?
अगर आपने अभी तक जय भीम नहीं देखी है, तो यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसका हिंदी वर्जन भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है, वहीं इस मूवी का तमिल वर्जन करीब 2 घंटे 44 मिनट का है।
यह भी पढ़ें: लोटपोट होने को हो जाओ तैयार..हंसी का पिटारा लेकर जल्द आ रहा Panchayat Season 5, फिर हुड़दंग करेंगे बनराकस-बिनोद
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
