7 एपिसोड की वो जामफाड़ क्राइम थ्रिलर, दिखाती है स्मगलिंग का खतरनाक खेल, 8 महीने बाद भी Top 10 में शुमार

7 एपिसोड की वो जामफाड़ क्राइम थ्रिलर, दिखाती है स्मगलिंग का खतरनाक खेल, 8 महीने बाद भी Top 10 में शुमार

OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ ही दर्शकों का ध्यान लंबे समय तक खींच पाती हैं और ज्यादातर कंटेंट कुछ समय बाद Top 10 Trending List से बाहर हो जाता है। लेकिन इमरान हाशमी की एक वेब सीरीज ने इस ट्रेंड को काफी हद तक बदल दिया है। रिलीज के करीब 8 महीने बाद भी यह सीरीज ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

7 एपिसोड वाली यह सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज में शामिल हो चुकी है। खास बात यह है कि इस दौरान कई नई वेब सीरीज और थ्रिलर कंटेंट OTT पर दस्तक दे चुके हैं, लेकिन कोई भी इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से पूरी तरह बाहर नहीं कर पाया।

कौन सी है यह वेब सीरीज?

यहां बात हो रही है इमरान हाशमी स्टारर Taskaree: The Smuggler’s Web की। यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया है। सीरीज को दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिला और लंबे समय तक यह ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही।

8 महीने बाद भी Top 10 में शामिल

Taskaree: The Smuggler’s Web को Netflix पर इसी साल 14 जनवरी को रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद इसने लंबे समय तक टॉप 10 में नंबर-1 पोजिशन पर भी कब्जा जमाए रखा। हालांकि अब यह सीरीज नंबर-1 पर नहीं है, लेकिन करीब 8 महीने बाद भी इसकी मौजूदगी टॉप 10 में बनी हुई है। इस दौरान कई नई नेशनल और इंटरनेशनल सीरीज रिलीज हुईं, लेकिन वे इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर नहीं कर सकीं।

IMDb पर मिली 7.1 की रेटिंग

Taskaree: The Smuggler’s Web को IMDb पर 7.1 की रेटिंग हासिल हुई है। 7 एपिसोड में बनी यह कहानी उन दर्शकों के लिए खास हो सकती है, जिन्हें थ्रिल, सस्पेंस और स्मगलिंग से जुड़ी कहानियां पसंद आती हैं। लंबे समय से ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहने की वजह से यह सीरीज OTT पर एक मस्ट-वॉच कंटेंट के तौर पर भी देखी जा रही है।

क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी मुंबई एयरपोर्ट पर चलने वाले स्मगलिंग नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कस्टम डिपार्टमेंट के एक ग्रुप की कहानी दिखाई गई है, जो एक इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग का सामना करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जांच, अपराध और स्मगलिंग का खेल कई मोड़ लेता है। इसी वजह से सीरीज में थ्रिल और सस्पेंस लगातार बना रहता है।

सीरीज की कास्ट

Taskaree: The Smuggler’s Web का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और शरद केलकर भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile