Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi Note 17 Pro series आज भारत में लॉन्च हो गई है। इस लाइनआप में Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं जो Note 17 series के दूसरे और तीसरे मॉडल के तौर पर आए हैं। Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन 9000mAh बैटरी और Snapdragon 6s series SoC से लैस है। 40 हज़ार के अंदर लॉन्च हुआ यह डिवाइस Vivo T5 5G और Motorola Edge 70 Pro को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसलिए आज हम इन तीनों की कीमत, डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य स्पेक्स की तुलना कर रहे हैं। आइए देखें तीनों में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 17 Pro vs Vivo T5 vs Motorola Edge 70 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 12-bit कलर डेप्थ, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसमें Wet Touch 2.0 भी मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Vivo T5 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन का वजन करीब 199 ग्राम है।

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल, 10-bit कलर डेप्थ और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi, 100 प्रतिशत DCI-P3 और HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें SGS Blue Light Reduction और Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी हैं। फोन IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है और इसका वजन करीब 183 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 17 Pro में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo T5 में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें 3 OS अपग्रेड व 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Motorola Edge 70 Pro में 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड व सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi Note 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.5 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP f/2.4 फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Vivo T5 में Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP f/1.79 मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP f/2.2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP f/2.0 कैमरा दिया गया है। फोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP f/1.8 मेन कैमरा OIS के साथ, 122-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP f/2.0 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में ऑटोफोकस वाला 50MP f/1.9 कैमरा मिलता है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 में 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत

Redmi Note 17 Pro की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB मॉडल 39,999 रुपये में आता है।

Vivo T5 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+128GB की 39,999 रुपये और 8GB+256GB की 44,999 रुपये है। वहीं 12GB+256GB मॉडल 49,999 रुपये में आता है।

Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 8GB+256GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB वेरिएंट 41,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Chat में ‘Hello’ लिखने से मिल जाएगी PF की पूरी जानकारी? खास है EPFO की ये WhatsApp वाली सेवा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile