5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, बैक टू बैक दिए दो ब्लॉकबस्टर सीज़न, तीसरे ने आते ही जमाया कब्ज़ा

5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, बैक टू बैक दिए दो ब्लॉकबस्टर सीज़न, तीसरे ने आते ही जमाया कब्ज़ा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते एक नई ड्रामा वेब सीरीज ने जबरदस्त एंट्री ली है. यह एक सीक्वल है जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिलीज के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही यह सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई और तेजी से नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा कर लिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह कहानी दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में रह रहे तीन युवाओं की है, जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं। सीरीज उनके संघर्ष, दोस्ती, रिश्तों और उस दबाव को दर्शाती है जो IAS जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के दौरान झेलना पड़ता है। पहले दो सीजन में जहां उनके तैयारी के दिनों को दिखाया गया था, वहीं आगे की कहानी उनके जीवन में आने वाले बदलावों और रिश्तों के उतार-चढ़ाव पर केंद्रित है।

तीसरा सीज़न हुआ रिलीज़

अब इस कहानी का तीसरा सीजन भी आ चुका है, जिसमें परीक्षा पास करने के बाद की असल जिंदगी को दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि एक ऑफिसर बनने के बाद पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पहले दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था और अब नया सीजन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

यहां जिस सीरीज की बात हो रही है उसका नाम है ‘एस्पिरेंट्स’, जिसे 13 मार्च 2026 को Prime Video पर रिलीज किया गया। यह सीज़न कुल 5 एपिसोड्स में पूरा होता है. रिलीज के तुरंत बाद ही इसने प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली।

सीरीज की कास्ट और क्रू

यह हिंदी भाषा की कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा सीरीज है, जिसे TVF ने प्रोड्यूस किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी अभिलाष, गुरी और SK नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो UPSC की तैयारी के लिए राजेंद्र नगर में रहते हैं। इस सीरीज को अरुणभ कुमार, श्रेयंश पांडे और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने मिलकर तैयार किया है.

नए सीज़न की कहानी

तीसरे सीजन की बात करें तो इसमें अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) को रामपुर के जिलाधिकारी के रूप में दिखाया गया है। कहानी उनके करियर के दौरान आने वाली नैतिक दुविधाओं और प्रशासनिक चुनौतियों पर आधारित है। एक एजुकेशन प्रोजेक्ट को लेकर उनका दूसरे DM पवन कुमार से टकराव भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही संदीप भैया द्वारा शुरू की गई जांच भी उनके लिए परेशानी का कारण बनती है, क्योंकि अब दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की किल्लत, नहीं मिल रहे इंडक्शन.. बिजली से चलने वाले ये 5 अप्लाएंस कर देंगे हर समस्या दूर

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo