LPG सिलेंडर की किल्लत, नहीं मिल रहे इंडक्शन.. बिजली से चलने वाले ये 5 अप्लाएंस कर देंगे हर समस्या दूर
भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के बीच लोगों का रुझान अब बिजली से चलने वाले किचन उपकरणों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष का असर भारत में एलपीजी सप्लाई पर भी देखने को मिला है। इसके कारण गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं और कई शहरी इलाकों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है। हालात ये हैं कि कई क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं, जबकि ऑफलाइन बाजारों में इनकी कीमतें बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में उपभोक्ता इंडक्शन कुकटॉप के विकल्प तलाश रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच इलेक्ट्रिक अप्लाएंसेज़ के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से घर पर आसानी से बेसिक खाना पकाया जा सकता है।
Surveyएयर फ्रायर
एयर फ्रायर में खाना गर्म हवा के तेज़ सर्कुलेशन से पकाया जाता है। इसमें बहुत कम तेल के साथ फ्राई, रोस्ट और बेकिंग की जा सकती है। नए मॉडल के एयर फ्रायर में पनीर, ग्रिल्ड चिकन और बेक्ड स्नैक्स जैसी कई मज़ेदार डिशेज़ भी बनाई जा सकती हैं। भारत में एयर फ्रायर की कीमत लगभग 2,500 रुपये से शुरू होकर 15,000 रुपये तक जाती है। इसकी कीमत ब्रांड, फीचर्स और कैपेसिटी के आधार पर तय होती है।
माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल खाना गर्म करने के साथ-साथ कई तरह की डिशेज़ बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें पास्ता, सब्जियां, सूप और चावल जैसी कई डिशेज़ तैयार की जा सकती हैं। इसके अलावा यह ग्रिलिंग और रोस्टिंग के लिए भी उपयोगी है। भारत में माइक्रोवेव ओवन की शुरुआती कीमत करीब 5,000 रुपये है, जबकि बेहतर फीचर्स और बड़ी क्षमता वाले मॉडल की कीमत 80,000 रुपये तक जा सकती है।
राइस कुकर
राइस कुकर एक साधारण इलेक्ट्रिक उपकरण है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से चावल पकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसमें पुलाव, खिचड़ी और स्टीम्ड सब्जियां भी बनाई जा सकती हैं। भारत में यह प्रोडक्ट करीब 1,500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और इसे फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर
इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर को हॉट प्लेट भी कहा जाता है। यह पारंपरिक गैस स्टोव की तरह काम करता है, लेकिन इसमें बिजली का उपयोग होता है। इस पर सामान्य कुकिंग आसानी से की जा सकती है। बाजार में इसका बजट-फ्रेंडली ऑप्शन लगभग 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
इलेक्ट्रिक पैन
इलेक्ट्रिक पैन में इन-बिल्ट हीटिंग एलिमेंट लगा होता है। इसमें अंडे, नूडल्स, सब्जियां और कई अन्य हल्की डिशेज़ बनाई जा सकती हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत लगभग 1,000 रुपये के आसपास मिल जाती है।
इस तरह एलपीजी गैस की कमी और इंडक्शन कुकटॉप की सीमित उपलब्धता के बीच ये इलेक्ट्रिक उपकरण किचन में खाना बनाने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 2: कब और कहां देखें रवि किशन का अतरंगी कोर्टरूम ड्रामा? प्लॉट, कास्ट और बाकी डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile