Mi True Wireless Earphones 2 Basic इयरबड्स भारत में जल्द हो सकते हैं लॉन्च, कंपनी ने टीज़ किया नया ऑडियो प्रॉडक्ट

Mi True Wireless Earphones 2 Basic इयरबड्स  भारत में जल्द हो सकते हैं लॉन्च, कंपनी ने टीज़ किया नया ऑडियो प्रॉडक्ट
HIGHLIGHTS

Mi True Wireless Earphones 2 Basic TWS की कीमत हो सकती है EUR 39.99 (लगभग Rs 3,400) के करीब

Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G भी जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Mi True Wireless Earphones 2 Basic TWS की कीमत हो सकती है EUR 39.99 (लगभग Rs 3,400) के करीब

Mi True Wireless Earphones 2 Basic TWS इयरबड्स के भारतीय लॉन्च को टीज़ किया जा रहा है। TWS earbuds को इस साल जुलाई में यूरोप में ग्लोबली पेश किया गया था और अब इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने अभी साफ तौर पर Mi True Wireless Earphones 2 Basic के लॉन्च को टीज़ नहीं किया है, लेकिन एक टीज़र विडियो पोस्ट किया है जो एक नए ऑडियो प्रॉडक्ट लॉन्च की ओर इशारा करता है। इस विडियो में दिखी झलक के आधार पर यह प्रॉडक्ट Mi True Wireless Earphones 2 Basic हो सकता है। अपनी Redmi ऑडियो रेंज को बढ़ते हुए कंपनी Redmi SonicBass Wireless Earphones और Redmi Earbuds 2 को लॉन्च कर चुकी है।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic भारतीय लॉन्च की जानकारी

शाओमी ने अपने Mi India Twitter अकाउंट पर एक छोटा टीज़र विडियो पोस्ट किया है जो नए ऑडियो प्रॉडक्ट लॉन्च की ओर इशारा करता है। इस छोटे विडियो में प्रॉडक्ट की कुछ झलक मिलती है जो Mi True Wireless Earphones 2 Basic का चार्जिंग केस हो सकता है। ये इयरबड्स कमिंग सून में लिस्टेड हैं और इन्हें अगले हफ्ते Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये फोंस 15 अक्तूबर को लॉन्च होने वाले हैं और शाओमी इसी के साथ Mi True Wireless Earphones 2 Basic को भी भारत में उतार सकती है।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic की भारतीय कीमत यूरोप में रखी गई कीमत EUR 39.99 (लगभग Rs 3,400) के समान हो सकती है।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic फीचर्स

Mi True Wireless Earphones 2 Basic एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक का यूसेज डिलीवर कर सकते हैं। हालांकि, साथ आए चार्जिंग केस इसकी बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक बढ़ा देते हैं। यह USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। Mi True Wireless Earphones 2 Basic बड़े 14.2mm डाइनैमिक ड्राईवर्स के साथ आते हैं और SBC/ AAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट करते हैं।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic इयरबड्स को ऑटो-पेयर और ऑटो-कनैक्ट फीचर दिया गया है और नोइज़ कैन्सलेशन फीचर के साथ दो माइक्रोफोंस दिए गए हैं। इसमें इन-इयर डिटेक्शन के लिए सेन्सर दिये गए हैं और यह टच कंट्रोल के लिए सपोर्ट ऑफर करते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo