UPI पेमेंट की लिमिट में जबरदस्त बढ़ोतरी! अब एक बार में इतने रुपए कर सकेंगे ट्रांसफर, नई लिमिट देख यूज़र्स खुश!
आए दिन UPI में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अगर आप भी बिजनेस फील्ड से हैं और एक बार में बड़े-बड़े ट्रांजेक्शन करते हैं तो UPI ने आपका काम आसान कर दिया है, क्योंकि अब UPI ने भुगतान की लिमिट बढ़ा दी है। बता दें कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) ने स्वामित्व में ले लिया है, जिससे अब आपके UPI में रोजाना भुगतान करने की सीमा बढ़ा दी गई है। लेकिन इसके लिए यह जान लेना जरूरी है कि किस चीज़ पर कितने तक का भुगतान UPI से किया जा सकता है।
SurveyUPI भुगतान की लिमिट बढ़ी
पहले आपको अक्सर UPI से भुगतान करते समय लिमिट का सामना करना पड़ता था, जिससे कोई भी बड़ा भुगतान नहीं कर पाते थे। लेकिन अब इसे आसान बनाने के लिए UPI ने अपनी रोजाना की भुगतान लिमिट बढ़ा दी है। अब आप एक बार में 5,00,000 रुपए तक का भुगतान कर सकते हैं, साथ ही बाजार में निवेश करने के लिए 10,00,000 रुपए तक का भुगतान कर सकेंगे।
इतना ही नहीं, अगर आप ज्वेलरी खरीदते हैं तो एक बार में 2,00,000 रुपए तक का भुगतान कर सकेंगे और एक दिन में कुल मिलाकर 6,00,000 रुपए तक का भुगतान कर सकते हैं। वहीं अगर बात करें बिजनेस की तो एक बार में 5,00,000 रुपए तक का भुगतान किया जा सकता है, और अगर आप कोई नया डिजिटल अकाउंट खोलते हैं तो उसमें भी 5,00,000 रुपए तक का भुगतान आप UPI से कर सकते हैं।
इंटरनेशनल मनी एक्सचेंज
इतना ही नहीं, हाल ही में NPCI ने PayPal के साथ पार्टनरशिप कर ली है, जिससे आप भारत से बाहर भी भुगतान कर सकते हैं। अब आप UPI की मदद से INR में P2P ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। UPI की इस नीति से अब आप पूरी तरह डिजिटली ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile