Echo Dot में क्लॉक के साथ कैसे हिंदी में सेटअप करें Amazon Alexa

Echo Dot में क्लॉक के साथ कैसे हिंदी में सेटअप करें Amazon Alexa
HIGHLIGHTS

उपयोगकर्ताओं को विभिन्न हिंदी सामग्री जैसे जोक्स, शायरी, गेम्स, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग्स, 500 से अधिक एलेक्सा स्किल्स और यहां तक कि हिंदी में शब्दों की वर्तनी के लिए एलेक्सा से सवाल पूछने का आनंद मिलता है

अर्थात् कुलमिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि आप हिंदी भाषा में भी Alexa का इस्तेमाल कर सकते हैं

उपयोगकर्ताओं को विभिन्न हिंदी सामग्री जैसे जोक्स, शायरी, गेम्स, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग्स, 500 से अधिक एलेक्सा स्किल्स और यहां तक कि हिंदी में शब्दों की वर्तनी के लिए एलेक्सा से सवाल पूछने का आनंद मिलता है। अर्थात् कुलमिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि आप हिंदी भाषा में भी Alexa का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब यहाँ सवाल उठता है कि आखिर ऐसा किया कैसे जा सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिर आप हिंदी भाषा में कैसे Amazon Alexa को सेटअप कर सकते हैं। खासतौर पर आप Clock के साथ Echo Dot में Amazon Alexa को कैसे सेटअप कर सकते हैं, इसके बारे में हम आप आपको समग्र जानकारी देने वाले हैं, तो चलिए ज्यादा देर करते हुए शुरू करते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर आप कैसे Amazon Alexa को हिंदी भाषा में सेटअप कर सकते हैं। 

हालाँकि इसके पहले कि हम आपको इसके बारे में बताना शुरू करें, आपको बता देते है कि आप शुरुआत के लिए ऐसा कह सकते हैं कि “Alexa, बॉलीवुड के लेटेस्ट गाने बजाओ” आपके इतना कहती ही यह अपने ऑपरेशन को हिंदी भाषा में करना शुरू कर देती है, और आपको बॉलीवुड के लेटेस्ट गाने Alexa में बजते सुनाई देते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि अब Alexa हिंदी या हिंगलिश को भली भाँती समझती है। हिंदी भाषा को Echo Dot में क्लॉक के साथ और LED डिस्प्ले के साथ इस्तेमाल करना अलेक्सा में आपको एक नया ही एक्सपीरियंस देता है। इसकी भारत में कीमत Rs 4,999 है, इसे आप इस कीमत में वाइट कलर में ले सकते हैं। 

कैसे करें सेटअप 

अब यहाँ बात आती है कि आप कैसे Alexa को हिंदी भाषा में क्लॉक के साथ Echo Dot में सेटअप कर सकते हैं, आइये शुरू करते हैं और जानते हैं। यह बड़ी ही आसान प्रक्रिया है, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। 

अगर आपका डिवाइस प्लग्ड इन है तो आपको पहले ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुका होगा। हालाँकि आप Alexa, Check the software update कहकर भी इस अपडेट के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आप समझ ही गए होंगे कि आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है। 

जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है वैसे ही आप ही आप हिंदी में Alexa को इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं. जैसे कि हमारी परंपरा हमें सिखाती आई है, Alexa Hindi की शुरुआत भी आपको नमस्ते से ही करनी चाहिए। 

फिर आप पूछ सकते हैं: 'एलेक्सा अगला गाना बाजाओ' या 'अब भजन चला दो'। आप यहाँ क्रिकेट स्कोर के बारे में जान सकते हैं, या यह भी पूछ सकते हैं कि पास में कौन सी फिल्म चल रही है या यहां तक कि, यह भी कह सकते हैं कि गिनाती का खेल शरू करो।

अपने रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए, उससे पूछें: फ़ोन बिल भरने का रिमाइंडर लगाओ, या मेरे लिए एक कैब बुक करो भी आप इसे कह सकते हैं।

एलेक्सा को कोई रोक नहीं सकता है और आप सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के असंख्य प्रश्न भी पूछ सकते हैं, जैसे कि फ्रांस की मुद्रा क्या है या  मुंबई की जनसँख्या क्या है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo