Google Maps अब कोरोना हॉटस्पॉट के बारे में भी देगा जानकारी

Google Maps अब कोरोना हॉटस्पॉट के बारे में भी देगा जानकारी
HIGHLIGHTS

गूगल मैप्स बताएगा कोरोना का हॉटस्पॉट

गूगल मैप्स बताएगा कोरोना का हॉटस्पॉट

गूगल ने अपने ब्लॉग में दी नए फीचर की जानकारी

सर्च जायंट गूगल लंबे समय से Corona के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। अब गूगल एक नया फीचर ला रहा है। गूगल अपने मैप पर कलर कोडिंग लाने वाला है जिसके बाद Google Maps पर लोगों को कोरोना के हॉटस्पोट्स के बारे में पता चल जाएगा। इस नए अपडेट की जानकारी गूगल के ब्लॉग में दी गई है।

Google ने अपने ब्लॉग में कहा, कि गूगल माइप्स में कोविड-19 के विकल्प पर टैप करने पर मैप्स पिछले सात दिनों से कोरोना केस का औसत निकाल कर कोरोना हॉटस्पॉट के बारे में बताएगा। गूगल के मुताबिक, यह औसत 1,00,000 लोगों पर निकाला जाएगा।

Google अपने सर्च रिज़ल्ट में COVID-19 टेस्टिंग सेंटर के बारे भी जानकारी दे रहा है। आप गूगल पर सीधे तौर पर जान सकते हैं कि आपके आसपास कहां कोरोना की टेस्टिंग कहां हो रही है। गूगल का यह फीचर इसी हफ्ते से एप्पल और गूगल के सॉफ्टवेयर अपडेट में मिलने लगेगा।

गूगल ने अपने गूगल मैप्स के लिए नया अपडेट रोल आउट किया है जिसमें विजुअल्स को बेहतर बनाया गया है। Google Maps के नए अपडेट में आपको पहले के मुक़ाबले बेहतर कलर विकल्प मिलेंगे। उदाहरण के लिए, रंगों के आधार पर आपको रस्तों और जंगलों के बारे में जानकारी मिलेगी। जंगल वाले इलाकों को पहले के मुक़ाबले अधिक हरा दिखाया जाएगा।

Google Maps के इस अपडेट को कलर मैपिंग नाम दिया गया है। गूगल ने अपने इस अपडेट के बारे में भी ब्लॉग में जानकारी दी है। नए अपडेट से गूगल अपने यूजर्स को नेचुरल अनुभव देना चाहता है। Google Maps का यह अपडेट दुनियाभर के 220 देशों में दिखेगा। यह फीचर HSV कलर मॉडल पर काम करेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo