Google Duo ने ग्रुप कॉलिंग लिमिट को बढ़ाया

HIGHLIGHTS

32 लोगों को कर सकते हैं ऐड

गूगल डुओ के लिए जारी हुआ नया अपडेट

Google Duo ने ग्रुप कॉलिंग लिमिट को बढ़ाया

Google ने अपने लोकप्रिय Duo चैट ऐप को अपडेट किया है और सिंगल ग्रुप कॉल में ग्रुप विडियो यूज़र लिमिट को 12 से बढ़ा कर 32 कर दिया है ताकि लोग दूर रह कर भी कनैक्टेड रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गूगल के प्रॉडक्ट और डिज़ाइन के सीनियर डायरेक्टर Sanaz Ahari ने ट्वीट किया कि, “आज, डुओ के लिए सबसे ज़्यादा रेकुएस्ट किए गए फीचर को जारी कर दिया गया है और वेब पर ग्रुप कॉलिंग में लोग 32 यूज़र तक को ऐड कर सकते हैं। इसे जल्द ही क्रोम के लेटेस्ट वर्जन पर जारी किया जाएगा।

32 यूज़र्स के साथ Google Duo अब एप्पल के फेस आई डी को टक्कर देगा लेकिन Skype के 50 यूज़र की लिमिट से अब भी पीछे है और ज़ूम पर 100 यूज़र्स तक को ऐड किया जा सकता है।

न्यू कोडेक टेकनोलोजी

सर्च एंजिन जायंट ने नई विडियो कोडेक तकनीक जारी की है जिससे कॉल क्वालिटी और रिलाइबिलिटी में सुधार आएगा और लो-बैंडविड्थ कनैक्शन में भी बढ़िया कॉल क्वालिटी मिलेगी।

ऑल्सो क्लिक अ फोटो

Google ने दूसरा फीचर रिलीज़ किया है जिसके ज़रिए विडियो कॉलिंग के दौरान फोटो क्लिक की जा सकती है।

Google एक नया फीचर जारी कर रहा है जिससे विडियो और वॉयस मैसेज को ऑटोमेटिकली सेव किया जा सकता है। यूज़र्स पर्सनलाइज़्ड विडियो और वॉयस मैसेज सेंद कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo