कई ऐप्स पर सेव है गूगल डिटेल तो कैसे हटाएं

HIGHLIGHTS

ऐसे रखें अपने गूगल अकाउंट डिटेल को सिक्योर

कई ऐप्स पर सेव है गूगल डिटेल तो कैसे हटाएं

अगर आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो निश्चित ही आपके फोन में कई ऐप्स इंस्टॉल होंगे. कुछ ऐप ओपन करते समय कई तरह के परमिशन और डिटेल मांगे जाते हैं. ज्यादातर यूजर्स ध्यान नहीं देते और परमिशन दे देते हैं पर शायद आपको ये नहीं पता कि इसके साथ ही ऐप्स को आपके गूगल अकाउंट की डिटेल भी मिल जाती है. मतलब आप ना चाहकर भी ऐप्स को अपने गूगल अकाउंट से जुड़ी डिटेल दे देते हैं.  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसे में आपकी निजी जानकारी और प्राइवेसी को खतरा हो सकता है. यहां हम बताएंगे कि आप कैसे इस अपनी निजी जानकारी को सिक्योर कर सकते हैं और कैसे गूगल अकाउंट की डिटेल को इन ऐप्स पर लीक होने से बचा सकते हैं. 

सबसे पहले आप सेटिंग में जाएं और यहां गूगल का आप्शन होगा, जिसपर क्लिक करें, कई फोन में गूगल सेटिंग का ऑप्शन बाहर ही होता है. गूगल सेटिंग के अंदर सबसे नीचे की तरफ स्मार्ट लॉक फॉर पासवर्ड का ऑप्शन होता है. अब इसे ओपन करें. अब नीचे की तरफ नेवर सेव का ऑप्शन होता है, इसके ठीक नीचे एड ऐप नॉट टू बी सेव्ड लिखा होता है. इसके साथ प्लस + का निशान होता है.

अब अगर आपके फोन पर एक से ज्यादा जीमेल लॉगइन हैं तो सबसे पहले उसे सेलेक्ट करे जिस आईडी आप ऐप्स फोन में इंस्टॉल करते हैं. Gmail सेलेक्ट करने के बाद + के निशान पर क्लिक करें. ऐसा करने पर फोन में इंस्टॉल ऐप की लिस्ट खुल जाएगी. अब आप जैसे ही किसी ऐप को सेलेक्ट करेंगे उस पर सेव पासवर्ड या गूगल से जुड़ी अन्य डिटेल का सेव डाटा खत्म हो जाएगा और अकाउंट सिक्योर हो जाएगा.

 Flipkart और Amzaon इन प्रोडक्ट्स पर दे रहे हैं आज डिस्काउंट

सोर्स

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile