इस तरीके से हमेशा आपकी जेब में रहेगा आपका आधार, इस तरह से कर सकते हैं कहीं भी इस्तेमाल

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में आधार अथॉरिटी UIDAI ने कहा है कि प्लास्ट‍िक कार्ड पर आधार प्रिंट करने के दौरान इसका क्यूआर कोड खराब हो जाता है.

इस तरीके से हमेशा आपकी जेब में रहेगा आपका आधार, इस तरह से कर सकते हैं कहीं भी इस्तेमाल

आधार अब एक ऐसा दस्तावेज बन गया है, जिसकी जरूरत हम सबको आये दिन पड़ती ही है. आये दिन आधार को किसी दूसरे दस्तावेज से हमें लिंक करना पड़ता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके साथ ही बता दें कि, अभी हाल ही में आधार अथॉरिटी (UIDAI) ने कहा है कि प्लास्ट‍िक कार्ड पर आधार प्रिंट करने के दौरान इसका क्यूआर कोड खराब हो जाता है. साथ ही प्लास्ट‍िक और PVC पर प्रिंट किए गए आधार से जानकारी चोरी होने की आशंका रहती है.

अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ब्लूटूथ स्पीकर पर डिस्काउंट

हालाँकि अब सोचने वाली बात है कि, अगर लोग प्लास्टिक या स्मार्ट आधार कार्ड को नहीं रखेंगे तो उनके पास आधार कैसे रहेगा. लेकिन एक आसान तरीका है जिसके जरिये आप भी हमेशा अपनी जेब में आधार को लेकर घूम सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं, M-आधार की. M-आधार एक ऐप है. अगर आपके मोबाइल में M-आधार ऐप है. इसकी मदद से आप हमेशा अपने पास अपनी आधार डिटेल कैरी कर सकते हैं. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने स्मार्टफ़ोन में इनस्टॉल कर सकते हैं. इनस्टॉल करने के बाद इस ऐप में आपको अपनी डिटेल्स डालनी होंगी. आप अपने आधार का इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं.

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile