HIGHLIGHTS
आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के किसी भी मेल को स्टार कर सकते हैं.
अगर आप ऑफिशियल कामों के लिए जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ज़ाहिर है कि कुछ आपके अकाउंट पर कुछ ऐसे ईमेल्स भी होंगे जिन्हें आप अलग सेव रखना चाहें, ऐसा करने से आप आसानी से उन्हें ढूँढ सकते है और अपना समय बचा सकते हैं. अपने काम को आसान बनाने के लिए आप उन ईमेल्स को स्टार कर के अलग सेव रख सकते हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
अगर आप ईमेल को स्टार करना नहीं जानते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं. हम इस आर्टिकल में जीमेल पर आई कोई भी मेल स्टार करने का तरीका बता रहे हैं. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के किसी भी मेल को स्टार कर सकते हैं.
- अपने फोन में जीमेल ऐप खोलें.
- अब आप जिस मेल को स्टार करना चाहते हैं उसके बाईं तरह मौजूद स्टार आइकॉन पर टैप करें.
- इन स्टार की गई मेल्स को देखने के लिए आपको स्क्रीन के ऊपर मौजूद मेनू आइकॉन को दबाना होगा.
- अब स्क्रोल डाउन कर के स्टार विकल्प चुनें.
- यहाँ आपको स्टार की गई मेल्स की लिस्ट मिल जाएगी.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile



