HIGHLIGHTS
हम इस आर्टिकल में फेसबुक मैसेंजर के ज़रिए लाइव लोकेशन शेयर करने का तरीका बता रहे हैं.
फेसबुक ने पिछले साल अपने मैसेंजर एप्लिकेशन में लाइव लोकेशन शेयर फीचर शामिल किया था. लाइव लोकेशन के ज़रिए आप आसानी से अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. अगर आप अपने किसी दोस्त को लोकेशन पर बुलाना चाहते हैं और उन्हें सही पता नहीं बता पा रहे हैं तो आप लाइव लोकेशन शेयर कर के अपना काम आसान बना सकते हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
ये स्मार्टफोंस मिल रहे हैं Rs.20,000 के अन्दर
फेसबुक मैसेंजर द्वारा शेयर की गई लोकेशन 60 मिनट तक देखी जा सकती है और अगर आप अपनी लोकेशन शेयर करना नहीं चाहते हैं तो स्टॉप बटन पर टैप कर के आप इसे बंद कर सकते हैं. हम इस आर्टिकल में फेसबुक मैसेंजर के ज़रिए लाइव लोकेशन शेयर करने का तरीका बता रहे हैं.
- जिस यूज़र के साथ आप लोकेशन शेयर करना चाहते हैं उसके नाम पर टैप करें.
- यहाँ दिए गए {+} साइन पर टैप करें.
- यहाँ दिए गए लोकेशन विकल्प पर टैप करें.
- अब आप नीचे दिए गए शेयर लाइव लोकेशन फॉर 60 मिनट पर टैप कर के अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile



